फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LPG, petrol and diesel supply completely normal in Delhi: Rekha Gupta

दिल्ली में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य : रेखा गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
सरकार का दावा, हर दिन 1.25 लाख गैस सिलेंडर की डिलीवरी, कहीं कमी नहीं
विज्ञापन

कालाबाजारी के खिलाफ अबतक 540 छापे, 2027 सिलेंडर जब्त, 44 एफआईआर दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राजधानी में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने, घबराहट में बुकिंग न करने और अनावश्यक स्टॉक जमा न करने की अपील की है।

दिल्ली सरकार ने साफ किया है कि राजधानी में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली की सभी गैस एजेंसियों और बॉटलिंग प्लांट्स पर एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। अलग-अलग माध्यमों से लगातार सप्लाई हो रही है, जिससे उपभोक्ताओं को बिना रुकावट गैस मिल रही है। फिलहाल प्रतिदिन करीब 1.25 लाख एलपीजी सिलेंडरों की डिलीवरी की जा रही है, जो सामान्य मांग के अनुसार है। औसतन गैस डिलीवरी समय 4 से 5 दिन बना हुआ है। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पूरी व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है। घरेलू गैस उपभोक्ताओं की जरूरतों को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है। लोगों को एसएमएस, आईवीआरएस, व्हाट्सऐप और ऑनलाइन पोर्टल के जरिए गैस बुकिंग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। डिलीवरी में पारदर्शिता और सुरक्षा के लिए ओटीपी आधारित सिस्टम लागू किया गया है। इसके तहत 90 प्रतिशत से अधिक डिलीवरी का सत्यापन रोजाना किया जा रहा है। फ्री ट्रेड एलपीजी योजना के तहत 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंद लोगों के लिए गैस एजेंसियों पर उपलब्ध हैं। वैध पहचान पत्र दिखाकर ये सिलेंडर लिए जा सकते हैं। इसके अलावा जिलों में डीएम, एसडीएम और खाद्य आपूर्ति अधिकारियों की मदद से विशेष शिविर भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कालाबाजारी के खिलाफ सख्ती : मुख्यमंत्री ने बताया कि कालाबाजारी, जमाखोरी और गैस डायवर्जन पर सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है। दिल्ली पुलिस और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीमों ने अब तक 540 से ज्यादा छापेमारी की है। इस दौरान 2027 से अधिक सिलेंडर जब्त किए गए हैं और 44 एफआईआर दर्ज की गई हैं। शिकायतों के तुरंत समाधान के लिए विकास भवन में केंद्रीय कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article