फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LPG leakage causes explosion in house, five family members suffer burn injuries

Delhi NCR News: एलपीजी लीकेज से मकान में धमाका, परिवार के पांच लोग झुलसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 08:41 PM IST
विज्ञापन
गुलाबी बाग के किशनगंज नई बस्ती की घटना, दंपती की हालत नाजुक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग स्थित किशनगंज नई बस्ती में सोमवार सुबह एलपीजी गैस रिसाव से मकान में जोरदार धमाका हो गया। हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्य झुलस गए। घायलों की पहचान मोहम्मद हजरत (40), पत्नी रुकसार (38), बेटा हुसैन (7), बेटी आफिया (6) और सबसे छोटा बेटा (5) के रूप में हुई है।
घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, बाद में हजरत और रुकसार को आरएमएल, जबकि तीनों बच्चों को एलएनजेपी अस्पताल भेजा गया। दंपती की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

डीसीपी उत्तरी जिला के अनुसार, सुबह करीब 9:29 बजे धमाके की सूचना मिली। मौके पर पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं। जांच में सिलिंडर सुरक्षित मिला, जिससे आशंका है कि गैस लीकेज से कमरे में प्रेशर बनने के बाद धमाका हुआ। धमाके से रसोई की दीवार गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफएसएल और क्राइम टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मकान मालिक शिव नारायण ने बताया कि तीन दिन पहले ही हजरत का परिवार उनके यहां दूसरी मंजिल पर किराए पर आया था। हजरत रिक्शा चालक है और पहले किशनगंज की झुग्गियों में सास-ससुर के साथ रहता था। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed