फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   low marks in cpt, students shot himself

अकाउंट्स में आए कम नंबर, छात्रा ने मारी गोली

Tue, 21 Jan 2014 11:28 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 21 Jan 2014 11:28 AM IST
विज्ञापन
low marks in cpt, students shot himself

सागरपुर वेस्ट इलाके में एक छात्रा ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। उसे जख्मी हालत में चानन देवी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि कॉमन प्रोफिशिएंसी टेस्ट (सीपीटी) में अकाउंटस के पेपर में कम अंक आने से वह परेशान थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सागरपुर वेस्ट इलाके में रहने वाले जगदीश दो साल पहले फौज से रिटायर्ड हुए हैं। उनकी बेटी ममता (18) ने  12वीं पास करने के बाद सीए प्रवेश परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह उसने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर गोली मार ली। आवाज सुनकर परिवार के सदस्य उसके कमरे में पहुंचे। परिजन ममता को अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।


पूछताछ में परिजनों ने बताया कि ममता ने सीए की प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद पता चला कि अकाउंट्स में उसके कम नंबर आए थे। इसी बात को लेकर वह काफी परेशान थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed