{"_id":"964eb29be95dac79708aa2c568d36d44","slug":"love-couples-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं माने घरवाले तो प्रेमी जोड़े यमुना में कूदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं माने घरवाले तो प्रेमी जोड़े यमुना में कूदे
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 08 Mar 2014 10:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के जैतपुर इलाके में शुक्रवार शाम को युवक-युवती ने यमुना नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
युवक की मौत हो गई, जबकि युवती अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे से कई सालों से प्यार करते थे, मगर लड़की के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हो रहे थे।
सूत्रों के मुताबिक, युवती पहले भी खुदकुशी का प्रयास कर चुकी है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आकाश (23) बदरपुर का रहने वाला था। वह जैतपुर की जेजे कॉलोनी निवासी युवती आयसा (19, बदला हुआ नाम) से प्यार करता था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: नशीला पदार्थ खिलाकर लूटता था सवारियां
दोनों शादी करना चहाते थे, मगर युवती के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। दोनों ने शुक्रवार शाम करीब सवा चार बजे यमुना में छलांग लगा दी।
स्थानीय लोगों ने उन्हें यमुना में कूदते हुए देख लिया था। उन्हें ढूंढने के लिए फायर ब्रिगेड व गोताखोरों को लगाया गया। करीब एक घटे बाद दोनों मिल पाए।
पुलिस ने उन्हें एम्स में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। एम्स में भर्ती युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।