{"_id":"600b0a586d7f42e0577861bdc8fb60fe","slug":"love-couple-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी नहीं हुई तो खा लिया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी नहीं हुई तो खा लिया जहर
अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 21 Feb 2014 04:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के जारचा कोतवाली क्षेत्र की एनटीपीसी सोसायटी में बुधवार शाम को एक प्रेमी-युगल ने जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन
दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजनों ने मंजूरी नहीं दी तो खुदकुशी कर ली। दोनों ने गाजियाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस बारे में अभी तक किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
सीओ दादरी अनुज चौधरी ने बताया कि एनटीपीसी सोसायटी है। जहां पर छोटी गुलावठी निवासी युवती परिवार के साथ रहती थी। इसी तरह रबूपुरा के खेड़ा-मोहम्मदाबाद निवासी युवक अपने परिवार के साथ रहता था।
विज्ञापन
पिछले कई माह से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी कुछ माह पहले परिजनों को भी हो गई। दोनों शादी करने के लिए प्रयास कर रहे थे। परिजनों द्वारा लगातार इंकार किया जा रहा था। जब दोनों को लगा कि वह अब एक साथ नहीं रह पाएंगे तो उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि दोनों ने अपने-अपने घर पर जहर खा लिया। परिजनों को पता चलने पर आनन-फानन में दोनों को गाजियाबाद के एक अस्पताल भर्ती कराया। जहां पर दोनों ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची जारचा पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है। अभी तक किसी ने घटना की तहरीर नहीं दी है।
10 दिन पहले इंजीनियर प्रेमी युगल ने दे दी थी जान
एनटीपीसी सोसायटी में करीब 10 दिन पहले भी एक इंजीनियर प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली थी। दोनों एक ही सोसायटी में अलग-अलग मकानों में रहते थे। लेकिन प्रेमी इंजीनियर को अपनी प्रेमिका के पहले प्यार के बारे में पता चल गया तो वह उसे सहन नहीं कर पाया और आत्महत्या कर ली। प्रेमिका भी प्रेमी के तानों को सहन नहीं कर पाई और उसने भी खुदकुशी कर ली थी।