फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lost jahnvi from india gate found in janakpuri.

मिल गई इंडिया गेट से लापता जाह्नवी

Mon, 06 Oct 2014 12:55 PM IST
Updated Mon, 06 Oct 2014 12:55 PM IST
विज्ञापन
Lost jahnvi from india gate found in janakpuri.

इंडिया गेट से 28 सितंबर को खोई तीन साल की जाह्नवी मिल गई है। टीवी रिपोर्ट्स के अनुसार जाह्नवी रविवार शाम पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में पाई गई। जाह्नवी जनकपुरी बाजार के पास वाले गार्डन में मिली।

विज्ञापन


इसके बाद उसके परिजनों ने उसकी पहचान की और अब वह अपने परिवार के साथ ही है। जाह्नवी अपने माता-पिता के साथ 28 सितंबर को इंडिया गेट घूमने गई थी, जहां वह गायब हो गई थी।
विज्ञापन


जाह्नवी की जानकारी देने वाले को 50 हजार इनाम दिए जाने की पुलिस की घोषणा के कुछ घंटों बाद ही जाह्नवी को जनकपुरी से बरामद किया गया।

मुंडे स‌िर और गले में झूलती तख्ती के साथ पाई गई जाह्नवी

Lost jahnvi from india gate found in janakpuri.

स्पेशल कमिश्नर दीपक मिश्रा ने इस बात की पुष्टि की है क‌ि जाह्नवी रात करीब 8 बजे मिल गई थी। हालांकि ये बात अभी स्पष्ट नहीं हुई है कि अपहरण हुआ था और चारों तरफ से पड़ रहे दबाव के कारण कोई उसे छोड़ गया। गौरतलब है ‌क‌ि स्थानीय लोगों ने उसके होने की जानकारी पुल‌िस को दी थी।

जानकारी के अनुसार जाह्नवी जनकपुरी मार्केट के लाजवंती गार्डन के पास मिली। उस वक्त उसके गले में एक तख्ती झू्ल रही थी, जिसपर लिखा था 'मेरा नाम जाह्नवी है' और उसका सिर मुंडा हुआ था। उस तख्ती पर जाह्नवी के पिता का फोन नंबर भी लिखा था।

सोशल मीड‌िया ने न‌िभाई बड़ी भूम‌िका

Lost jahnvi from india gate found in janakpuri.

एक हफ्ते से बेटी की तलाश में फिर रहे जाह्मवी के माता-पिता उसके घर आने से काफी खुश हैं। जाह्नवी के पिता ने कहा कि पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया है। उसने कहा क‌ि उसे नहीं मालूम कि उसकी बच्ची का अपहरण हुआ था या नहीं।

उसने मीडिया को भी काफी धन्यवाद‌ दिया जिसने इस मुद्दे को आगे बढ़ाया और उसकी बच्ची आज वापस घर पर है। पिछले हफ्ते जाह्नवी के लापता हो जाने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उसके फोटो और लापता होने की खबर वायरल हो गई थी।

लोगों के बीच में पैम्फलेट और पोस्टर आदि बांटने के साथ ही उसकी तस्वीर को बसों और अन्य वाहनों पर चस्पा भी किया गया था। पुलिस का कहना है कि जाह्नवी के मिलने में सोशल ‌मीडिया ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed