फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Looting by taking women and children hostage

Delhi: महिलाओं और बच्चों को बंधक बनाकर लूटपाट, महिला की सूझबूझ से दो बदमाश पकड़े, एक फरार

Tue, 16 Apr 2024 04:37 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 16 Apr 2024 04:37 AM IST
सार

बदमाश घर में लूटपाट कर रहे थे, इसी दौरान एक महिला ने सूझबूझ दिखाते हुए अपने परिचित को फोन कर दिया। उसके बाद वहां पहुंचे लोगों ने दो बदमाशों को दबोच लिया, जबकि एक गहने लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन
Looting by taking women and children hostage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

रणहौला के नंगली विहार एक्सटेंशन इलाके में रविवार तड़के तीन बदमाशों ने घर में घुसकर लोगों को बंधक बना लिया। बदमाश घर में लूटपाट कर रहे थे, इसी दौरान एक महिला ने सूझबूझ दिखाते हुए अपने परिचित को फोन कर दिया। उसके बाद वहां पहुंचे लोगों ने दो बदमाशों को दबोच लिया, जबकि एक गहने लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि बदमाशों की पहचान बापरौला निवासी विकास और विशाल के रूप में हुई है। तीसरे बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। रानी परिवार के साथ नंगली विहार एक्सटेंशन के सी-ब्लॉक में रहती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसके बेटे को कालसर्प योग था। जिसके निवारण के लिए वह अपने घर में तीन दिन से पूजा कर रही थीं। उनके कई रिश्तेदार भी घर पर आए हुए थे।
विज्ञापन


शनिवार रात करीब 1.30 बजे पूजा के बाद सभी खाना खाकर सो गए। इसके एक घंटे बाद ही तीन बदमाश घर में घुस गए। उनके हाथ में चाकू थे। जिस कमरे में बदमाश घुसे थे, उसमें सिर्फ महिलाएं और बच्चे थे। बदमाशों ने सभी को बंधक बना लिया। उसके बाद बदमाश अलमारी से नकदी और गहने लूट लिए। इसी दौरान कमरे में मौजूद एक महिला ने अपने रिश्तेदार को फोन लगाया और फोन को वहां रख दिया। कमरे में हो रहे सभी गतिविधियों की जानकारी रिश्तेदार तक पहुंची। उसके बाद सभी वहां पहुंचे और बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed