फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Looted a truck filled with pan masala by wearing police uniforms

पुलिस की वर्दी पहनकर पान मसाले से भरा ट्रक लूटा, चालक को बंधक बनाकर कार में घुमाया

Sun, 30 Dec 2018 02:51 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 30 Dec 2018 02:51 AM IST
विज्ञापन
Looted a truck filled with pan masala by wearing police uniforms
लूट - फोटो : फाइल फोटो

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में पुलिस की वर्दी पहनकर बदमाशों ने पान मसाले से भरे ट्रक को जांच के नाम पर रुकवाया। ट्रक के रुकते ही आरोपियों ने चालक को बंधक बनाकर कार में डाल लिया। इसके बाद आरोपी ट्रक चालक को कार में दिल्ली की सड़कों पर घुमाते रहे। वजीराबाद में आरोपियों ने ट्रक से माल उतारकर दूसरे ट्रक में लादा। बाद में खाली ट्रक और चालक को वजीराबाद में सुनसान इलाके में छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित बिहार निवासी विपिन कुमार यादव (22) ने मामले की सूचना पुलिस व अपने मालिक को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक विपिन पटपड़गंज स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक चालक है। बृहस्पतिवार रात करीब 10:30 बजे वह अपने ट्रक में 65 कार्टन पान मसाले के भरकर उत्तम नगर के लिए निकला था। इस बीच एनएच-9 (दिल्ल-मेरठ एक्सप्रेसवे) पर पहुंचते ही काले रंग की वैगनआर कार सवारों ने ट्रक को रुकवा लिया। कार से पुलिस की वर्दी पहने दो युवक उतरे। 
विज्ञापन


दोनों ने कहा कि कागज लेकर साहब के पास आ जाओ। जैसे ही विपिन ट्रक और माल के कागज लेकर कार सवारों के पास पहुंचा, एक युवक ने उसे जबरन कार में खींच लिया। आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांधकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। बाकी आरोपी उसका ट्रक लेकर चले गए। विपिन बेहोश हो गया। शुक्रवार सुबह जब उसे होश आया तो उसने अपने आपको वजीराबाद के सुनसान स्थान पर पाया। उसके कुछ कदम की दूरी पर उसका ट्रक भी खाली खड़ा हुआ था। विपिन ने मामले की सूचना पुलिस और अपने मालिक को दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed