फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Loot with constable.

थाने के पास ही सिपाही को लूट लिया

Fri, 10 Oct 2014 03:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Oct 2014 03:35 AM IST
विज्ञापन
Loot with constable.

दिल्ली के दरियागंज इलाके में बुधवार रात एक बदमाश ने थाने के पास कृपाण लगाकर सिपाही अनिल कुमार से पर्स लूट लिया, हालांकि ध्यान बंटते ही सिपाही ने लखना, इटावा निवासी आरोपी टिन्नू गुप्ता को दबोच कर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


आरोपी के पास से सिपाही का पर्स और कृपाण बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि टिन्नू नशे का आदी है और फुटपाथ पर रहता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिपाही अनिल की तैनाती मध्य जिले के पुलिस उपायुक्त कार्यालय के बंदोबस्त विभाग में है। बुधवार रात करीब 9 बजे वह खाना खाने गोलचा सिनेमा के पास स्थित होटल जा रहा था। उस वक्त अनिल पुलिस की वर्दी में नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरियागंज थाने के करीब स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के एटीएम के पास टिन्नू ने अनिल के पेट में कृपाण लगाकर नकदी देने को कहा। ऐसा नहीं करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। पेट में कृपाण लगे होने की वजह से अनिल ने पर्स निकालकर बदमाश को सौंप दिया, लेकिन जैसे ही टिन्नू का ध्यान दूसरी ओर गया अनिल ने आरोपी को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed