फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Loot of forty lakh Rupees during ATM workers putting money in machine in noida

एटीएम में पैसे डाल रहे कर्मचारी से दिनदहाड़े 40 लाख लूटे

Wed, 20 Feb 2019 06:25 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 20 Feb 2019 06:25 AM IST
विज्ञापन
Loot of forty lakh Rupees during ATM workers putting money in machine in noida
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

नोएडा के सेक्टर-82 स्थित एसबीआई के एटीएम में पैसे डाल रहे कैश कंपनी के कर्मचारियों से दो बदमाशों ने दिनदहाड़े 40 लाख रुपये लूट लिए। इस दौरान बदमाशों व कंपनी के गार्डों के बीच कई गोलियां भी चलीं। वहीं, रुपये लूटकर भाग रहे बदमाशों को पीछे से एक कार सवार से टक्कर मारी दी जिससे एक बदमाश को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। खास बात यह रही कि कार सवार ने बदमाशों को जब टक्कर मारी तो उनके हाथ से रुपयों से भरा बैग छूट गया और नोटों की गड्डियां सड़क पर बिखर गईं। इसके बाद भीड़ करीब आधे रुपये लेकर चंपत हो गई। जबकि मौके से पुलिस को केवल 19 लाख 65 हजार रुपये, पिस्टल, तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, केंद्रीय विहार-2 के गेट पर एसबीआई का एटीएम बूथ है। मंगलवार को एटीएम पर सलारपुर निवासी गार्ड इंद्र बहादुर सिंह तैनात था। एटीएम में रुपये डालने के लिए करीब पौने दो बजे लॉजिकैश कंपनी की कैश वैन से दो कर्मचारी व दो गार्ड आए। एक कर्मचारी के हाथ में चालीस लाख रुपये से भरा बैग था। कर्मचारी बूथ में दाखिल हुए और इंद्र बहादुर ने शटर बाहर से गिरा दिया, तभी पैदल आए दो बदमाश गालियां देते हुए आए और शटर उठा दिया। इसके बाद एक बदमाश ने गोली चलाकर कर्मचारी से बैग लूट लिया।
विज्ञापन


दूसरा बदमाश कंपनी के गार्डों पर गोलियां चलाने लगा। गार्डों ने भी जवाबी फायरिंग की। इसके बाद दोनों बदमाश कुछ दूर आगे खड़ी बाइक से भागने लगे, तभी पीछे से आ रहे कार सवार ने बदमाशों की बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों बदमाश नीचे गिर गए और नोटों की गड्डियां सड़क व नाले में भी गिर गईं। आसपास के लोगों ने एक बदमाश को दबोच लिया। दूसरा बदमाश भागने में कामयाब रहा। गिरफ्तार बदमाश की पहचान जहांगीराबाद, बुलंदशहर निवासी नन्हे के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने बाहर से जैसे ही शटर गिराया। दोनों बदमाश गाली देते हुए मेरे तरफ आए, एक बदमाश ने गोली चला दी और दूसरे ने बैग लूट लिया। भागने के दौरान कार की टक्कर से दोनों बदमाश गिर गए।
- इंद्र बहादुर सिंह, एटीएम गार्ड

लॉजिकैश कंपनी के कर्मचारी से एटीएम में पैसे डालने के दौरान 40 लाख रुपये की लूट हुई है। एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे लूट के 19 लाख 65 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। कुछ पैसे नाले में भी गिर गए, उन्हें निकाल लिया गया है। दूसरे बदमाश की तलाश की जा रही है।
- वैभव कृष्ण, एसएसपी।

नोट लेने की मची होड़
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाश जब सड़क पर गिर गए तो बैग से नोटों की गड्डियां निकल गईं। इसके बाद कुछ लोगों में नोट उठाने की होड़ मच गई। जब कैश कंपनी के गार्ड पहुंचे तो लोगों की मदद से एक आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लूट की आधी रकम ही बरामद की है। नाले में कितने रुपये मिले और कितने लोग उठाकर चले गए इसका पता नहीं चला है।

70 कदम की दूरी पर पकड़ा गया बदमाश
दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देकर बदमाश 70 कदम भी नहीं चल पाए। दरअसल, सेक्टर-82 की तरफ से आ रहे कार सवार ने समझदारी दिखाई और बदमाशों की बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर कार के बोनट के पार्ट, नोटों की गड्डियों में कई रबर, कार व बाइक की लाइट के टुकड़े मिले हैं।

पुलिस जांच में बरती गई लापरवाही
पुलिस शहर में सक्रिय बेखौफ बदमाशों पर नकेल तो कस नहीं पा रही है। लूट की घटनाओं की प्राथमिक जांच व साक्ष्य इकट्ठा करने में भी लापरवाही बरत रही है। एटीएम से कैश लूट की घटना के बाद एसएसपी समेत तमाम छोटे बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने गार्ड, आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन गोली का खोखा वहीं छोड़ दिया। गार्ड इंद्र बहादुर ने इस पुलिस के एक अधिकारी को सौंपा। नाले में बदमाशों का हेलमेट गिर गया था। पुलिस ने उसे भी कब्जे में नहीं लिया।

फायरिंग से सोसाइटी के लोग सहमे
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाशों व गार्डों के बीच कई गोलियां चलीं। इससे केंद्रीय विहार सोसाइटी में रहने वाले लोग सहम गए। कुछ लोग बाहर बालकनी में आ गए तो कुछ लोग जो गेट से बाहर निकल रहे थे अंदर चले गए। वहीं, सेक्टर-110 मार्केट से सेक्टर-82 की तरफ आने जाने वाले लोग भी सड़क पर रुक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed