फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   loot of a government employee in gurgaon

हथियारों के बल पर लूटी बाइक और नकदी

Wed, 02 Mar 2016 05:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 02 Mar 2016 05:07 PM IST
विज्ञापन
loot of a government employee in gurgaon

फिरोजपुर झिरका से अपनी ड्यूटी कर घर लौट रहे एक बिजली कर्मी को मंगलवार देर रात अज्ञात हथियार बंद बदमाशों ने गांव दोहा के समीप बंधक बनाकर बाइक और नकदी लूट ली।

विज्ञापन


बिजली कर्मी को बांधकर बदमाश खेत में पटक गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक इलाके की छानबीन की लेकिन बदमाशों को पकड़ नहीं सकी।

जानकारी के अनुसार गांव दोहा के नरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फिरोजपुर झिरका बिजली बोर्ड में एएलएम के पद पर तैनात है। मंगलवार की देर रात वह ड्यूटी कर अपने गांव लौट रहा था।
विज्ञापन


जैसे ही वह गांव के रास्ते की और निकला तो पीछे से तीन अज्ञात बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने हथियार दिखाकर उसके साथ मारपीट की और उसे खेतों में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने उससे बाइक और नकदी लूट ली। इसके बाद बदमाश उसे बांधकर खेत में पटक कर भाग गए। बादम में इस घटना की जानकारी उसने पुलिस को दी।  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरु की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।

बिजली विभाग की यूनियन ने पुलिस के आलाधिकारियों से मिलकर इस मामले में शिकायत सौंपी और आरोपियों की शीघ्र गिरतारी की मांग की। पुलिस ने पीड़ित बिजली कर्मी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।


फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी अशोक दहिया ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। इसके लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed