{"_id":"b0a4303388fbaa3919769820eabe95dd","slug":"loot-in-greater-noida-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट और झपटमारी से 4 वारदातों से थर्राया ग्रेनो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट और झपटमारी से 4 वारदातों से थर्राया ग्रेनो
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 05 Aug 2014 08:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा में बदमाशों ने रविवार रात को लूट की चार वारदात कर पुलिस को चुनौती दी है। रविवार रात मुनीम से करीब पौने दो लाख रुपये लूट लिए गए जबकि एक महिला से सोने की चेन झपट ली गई। छात्र से बाइक और एक व्यक्ति से तीन हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
वारदात 1
दादरी निवासी संजीव गोयल का तेल का कारोबार है। उनका मुनीम पंकज रविवार शाम को नोएडा से एक लाख 80 हजार रुपये लेकर बाइक से दादरी आ रहा था। जब वह तिलपता कंटनेर डिपो के पास पुल पर पहुंचा तो बाइक सवार बदमाशों ने उससे रुपयों का बैग लूट लिया। सूरजपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
वारदात 2
मूलत: बिहार निवासी राज प्रकाश नॉलेज पार्क स्थित एक कॉलेज में बीटेक का छात्र है। वह एनआरआई सिटी में रहता है। रविवार रात को जगत फार्म मार्केट से आते समय हनुमान मंदिर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उससे करिज्मा बाइक लूट ली। बदमाशों ने उससे मारपीट भी की। आरोप है कि कासना पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया और मामला चोरी में दर्ज किया।
विज्ञापन
वारदात 3
कासना कोतवाली क्षेत्र के जलवायु विहार निवासी प्रतिभा यादव रविवार रात को सोसायटी की ओर जा रही थी। गोलचक्कर से 200 मीटर दूर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनसे रास्ता पूछा और सोने की चेन झपट ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
वारदात 4
कासना कोतवाली क्षेत्र के अल्फा-वन सेक्टर निवासी राकेश कुमार रविवार रात को बेटी के साथ अंसल मॉल से लौट रहे थे। कैलाश अस्पताल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे करीब तीन हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिए। कासना कोतवाली में घटना की तहरीर दी गई है। भाई सूबे सिंह से रंगदारी मांगने और परिवारवालों पर हमला करने के मामले में पुलिस के कार्रवाई नहीं करने की शिकायत जिलाधिकारी से की है।
सोमवार को सैंथली गांव के ग्रामीणों और परिजनों ने जिलाधिकारी से शिकायत की कि 31 जुलाई को सूबे सिंह के मोबाइल पर रंगदारी की मांग करते हुए धमकी भरा फोन आया था। रुपये नहीं देने पर परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी गई।
रुपये नहीं मिलने पर धमकी देने वाले बदमाश सूबे सिंह के घर पर पहुंच गए और चचेरे भाई दीपक और भतीजे पर फायरिंग की। शोरशराबा होने पर बदमाश भाग गए। मामले की शिकायत जारचा थाने में की गई है, लेकिन अभी किसी को आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस दौरान परिवार को सुरक्षा देने की भी मांग की गई।