फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   loot from sales executive in the guise of foreign woman

विदेशी महिला बनकर सेल्स एग्जीक्यूटिव से हजारों की ठगी

Sun, 28 Jul 2019 04:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 28 Jul 2019 04:00 AM IST
विज्ञापन
loot from sales executive in the guise of foreign woman
demo pic

खुद को अमेरिकी नागरिक बताकर भारत भ्रमण का झांसा देकर एक महिला ने हजारों की ठगी कर ली। विदेशी महिला ने खुद को मुंबई एयरपोर्ट पर फंसने की बात कहकर टूर एंड ट्रेवल एजेंसी के सेल्स एग्जीक्यूटिव को शिकार बनाया। 

विज्ञापन


जब एग्जीक्यूटिव ने महिला से संपर्क करने की कोशिश की तो उसका फोन बंद हो गया। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने बिंदापुर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


राकेश सपरिवार नवादा इलाके में रहता है। वह टूर एंड ट्रेवल एजेंसी में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसके पास विदेश से एक महिला ने कॉल की। उसने अपना नाम अनीता ओवेन बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद को अमेरिकी नागरिक बताकर उसने भारत भ्रमण की इच्छा जताते हुए जानकारी मांगी। फिर उसने भारत आने का टिकट लेने के बाद उससे संपर्क करने की बात कही। 

कुछ दिन बाद राकेश के मोबाइल पर महिला का मैसेज आया। उसने बताया कि वह मुंबई एयरपोर्ट आ चुकी है और कुछ देर बाद दिल्ली के लिए फ्लाइट लेगी। इसके एक घंटे के बाद राकेश के पास एक शख्स का फोन आया, जिसने बताया कि उसकी मेहमान अनीता मुंबई एयरपोर्ट पर है। उसके पास निर्धारित तय सीमा से ज्यादा विदेशी करेंसी है। 

इसके लिए उसे चार्ज देना होगा, लेकिन अनीता के पास पैसे नहीं हैं। ऐसे में उसे दिल्ली के फ्लाइट पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। राकेश को एक बैंक खाते में रुपये डालने के लिए कहा गया। राकेश ने अनीता की ओर से दिए गए खाते में साढ़े 45 हजार रुपये जमा करा दिए। 


इसके बाद से राकेश का अनीता से संपर्क नहीं हो पाया और महिला भी दिल्ली नहीं पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed