फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   longest Ravan burnig in Delhi at Red Fort

दिल्ली के लाल किले में होगा सबसे बड़ा रावण दहन, राम के बाण से आएगा हार्ट अटैक

Thu, 18 Oct 2018 12:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 18 Oct 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
longest Ravan burnig in Delhi at Red Fort
पुतला - फोटो : amar ujala

दशहरा के समापन के साथ ही शुक्रवार को पुतले के रूप में रावण के अहंकार का दहन हो जाएगा। इस मौके को खास बनाने के लिए इंद्रप्रस्थ श्रीरामलीला कमेटी समाज में अविश्वास की खाई का चौड़ा कर रहे परिचित दुष्कर्मी रूपी चौथे पुतले का दहन भी करेगी। रावण के साथ दो पुतले कुंभकरण और मेघनाद के होते हैं। चौथे पुतले के दहन के लिए वोटिंग कराई गई है, जिसमें ‘परिचित बलात्कारी’ को ज्यादा लोगों ने पसंद किया है।

विज्ञापन


कमेटी के सदस्य सुरेश बिंदल ने बताया कि चौथे पुतले के लिए तीन सामाजिक समस्याओं के विषय दर्शकों के सामने रखे गए थे। इसमें वॉट्सएप का आतंक, परिचित बलात्कारी और परलोक सुधारक विषय थे। कुल एक हजार दर्शकों ने वोटिंग की। इसमें परिचित बलात्कारी को 354, वॉट्सएप आतंक को 165 और परलोक सुधारक को 349 वोट मिले थे। इसके बाद परिचित बलात्कारी का पुतला दहन करने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय अपराध के सर्वे में भी देखने को मिलता है कि पड़ोसी, रिश्तेदार या परिवार का ही सदस्य इस तरह की वारदात को ज्यादा अंजाम देता है। इसलिए समाज में इसके खिलाफ सख्त संदेश देने के लिए चौथे पुतले का दहन किया जाएगा। 
विज्ञापन


रावण को आएगा हार्ट अटैक, जीभ-आंख आएगी बाहर
पीतमपुरा के डीडीए ग्राउंड पर चल रही रामलीला में इस बार दशहरे पर 60 फुट का रावण दहन होगा। सबसे बड़ी बात यह है कि प्रभु श्रीराम का बाण लगने के बाद रावण को पहले हार्ट अटैक आएगा। उसकी छाती पर लगा चक्र तेजी से घूमेगा और आतिशी का नजारा दर्शकों को लुभाएगा। इसके बाद रावण की जीभ और उसकी आंखें बाहर निकलेंगी। यह जानकारी श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल ने दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली का सबसे बड़ा रावण होगा लाल किले पर
नवश्री धार्मिक रामलीला कमेटी के प्रेस सचिव राहुल शर्मा ने बताया कि दिल्ली का सबसे बड़ा रावण लालकिले पर दहन होगा। इसकी ऊंचाई 90 फुट है। जबकि मेघनाद और कुंभकरण की ऊंचाई करीब 80-80 फुट होगी। यहां पर्यावरण संरक्षण के लिए ईको फ्रेंडली आतिशबाजी का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा इंद्रप्रस्थ में 65, अशोक विहार फेज 2 स्थित आदर्श रामलीला कमेटी की लीला में 55, पीतमपुरा में 60 फुट के रावण का दहन होगा। 


यूपी के कारीगरों ने रावण के कुनबे को किया तैयार
दशहरे पर रावण दहन को लेकर दिल्ली में कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं, जिन्हें बुधवार को कारीगरों ने अंतिम रुप दिया। यूपी के मुरादाबाद, बरेली, आगरा और मथुरा से आए कारीगरों ने 60 से लेकर 90 फुट तक के रावण के पुतले तैयार किए हैं। इन पुतलों को नई तकनीक के साथ जोड़ दर्शकों को आकर्षित करने का प्रयास भी किया है। चाइनीज रावण के पुतले के अलावा एलईडी रावण भी तैयार किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed