फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   longest corridor system rapid rail in ncr

सिस्टम रैपिड रेल का सबसे लंबा कॉरिडोर

Mon, 03 Feb 2014 09:12 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 03 Feb 2014 09:12 PM IST
विज्ञापन
longest corridor system rapid rail in ncr

दिल्ली से गुड़गांव-रेवाड़ी के रास्ते राजस्थान के अलवर तक प्रस्तावित रीजनल रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम (आरआरटीएस) की राह का एक रोड़ा जल्द दूर हो जाएगा।

विज्ञापन


इसी कड़ी में सोमवार को उपायुक्त शेखर विद्यार्थी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया की तैयारियों के दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि रूट प्लान और इससे प्रभावित होने वाली भूमिगत सुविधाओं के बारे में एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

उल्लेखनीय है कि यह सिस्टम रैपिड रेल का सबसे लंबा कॉरिडोर होगा जो एक साथ तीन राज्यों, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान को जोड़ेगा। कॉरिडोर की कुल लंबाई 180 किलोमीटर होगी। इसके लिए 19 स्टेशन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोजेक्ट पर 24, 595 करोड़ का संभावित बजट बनाया गया है। इस पर दौड़ने वाली रैपिड ट्रेन की रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

इस लिहाज से दिल्ली से अलवर अब चार घंटे की बजाय महज 117 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। इसके निर्माण की समयावधि छह साल निर्धारित की गई है। वर्ष 2015 में इसका निर्माण शुरू किया जाना है। यानी 2021 में एनसीआर के लोगों को यह बड़ी और नई सौगात मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed