फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   long queue for submitting property tax in gurugram

प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए उमड़ी भीड़

Wed, 29 Mar 2017 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 29 Mar 2017 01:20 PM IST
विज्ञापन
long queue for submitting property tax in gurugram
प्रापर्टी टैक्स

हरियाणा सरकार द्वारा बकाया प्रॉपर्टी टैक्स को जमा करने पर दी जा रही छूट का लाभ 31 मार्च को समाप्त हो जाएगा। इस निर्धारित तारीख के अंदर मूल प्रॉपर्टी टैक्स राशि पर 25 फीसदी छूट भी दी जा रही है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए महज दो ही दिन बचे हैं। ऐसे में प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने वालों की भीड़ नगर निगम कार्यालयों में बढ़ गई है।

विज्ञापन


नगर निगम के खजाने में चालू वित्त वर्ष (1 अप्रैल 2016 से 28 मार्च 2017) को 240 करोड़ रुपये की राशि प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में जमा हो चुकी है। सरकार ने फरवरी में टैक्स की अदायगी पर संपूर्ण ब्याज माफी और मूल प्रॉपर्टी टैक्स राशि पर 25 प्रतिशत की छूट देने की अधिसूचना जारी की थी।
विज्ञापन


निगमायुक्त वी. उमाशंकर ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स अदायगी नगर निगम की वेबसाइट पर ऑनलाइन करने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही नगर निगम के दोनों कार्यालयों सिविल अस्पताल के सामने व इनफोसिटी सेक्टर-34 में सप्ताह के सातों दिन टैक्स जमा करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए नगर निगम कार्यालयों में पांच हजार रुपये तक की राशि नकद और 50 हजार रुपये से ज्यादा की राशि का चेक 31 मार्च तक स्वीकार किया जा रहा है। चेक से भुगतान करने की सूरत में रसीद प्रॉपर्टी मालिक को बाद में ई-मेल से भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि सेक्टर-34 कार्यालय में फर्स्ट फ्लोर के अलावा ग्राउंड फ्लोर स्थित लॉन में भी अलग से तीन काउंटर बनाए गए हैं।


नगर निगम सीमा में स्थित प्रॉपर्टी मालिकों से निगमायुक्त ने कहा कि सरकार द्वारा उन्हें छूट के साथ बेहतरीन मौका दिया है। जिसका वह फायदा उठा सकते हैं। 31 मार्च के बाद टैक्स अदायगी नहीं करने वालों के खिलाफ निगम प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। इसके तहत 18 फीसदी वार्षिक दर से ब्याज लगेगा और डिफाल्टरों की संपत्ति को सील या अटैच करने की कार्रवाई की जाएगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed