{"_id":"93670b44bff56970eb2bc1511e8e5959","slug":"loksabha-election-on-caste-basis-in-gurgaon-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में इस सीट पर हावी होगा जातीय समीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में इस सीट पर हावी होगा जातीय समीकरण
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 06 Mar 2014 09:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में गुड़गांव सीट पर जातीय समीकरण हावी होने के आसार हैं। हालांकि, अब तक प्रमुख दलों ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया है। इसके बावजूद अंदरखाने ऐसे उम्मीदवारों की तलाश जारी है जो जातीय समीकरण में फिट बैठें।
विज्ञापन
गुड़गांव लोकसभा सीट पर मुस्लिम और अहीर वोट सर्वाधिक हैं। हर बार सभी दलों की कोशिश इनके बीच से उम्मीदवार लाने की होती है। मौजूदा सियासी हालात में बहुत कम राजनेता हैं जो सर्वमान्य हों। स्थिति यह है कि तीन जिलों में फैले गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में कुछ नेताओं का ही आना जाना है।
विज्ञापन
अहीर उम्मीदवार उतारने वाली पार्टियां इस फिराक में रहती हैं कि किसी तरह उन्हें मुस्लिम वोट मिल जाए। यही स्थिति मुस्लिम उम्मीदवार के साथ भी है। इस पैमाने पर राव इंद्रजीत सिंह, चौधरी जाकिर हुसैन और आफताब अहमद खरे उतरने वालों में शुमार होते हैं।
विज्ञापन
राव इंद्रजीत, रेवाड़ी के मूल वाशिंदे हैं और उनका गुड़गांव में आवास है। जबकि, पिछले लोकसभा चुनाव से उन्होंने मेवात में अपनी दिलचस्पी बढ़ा रखी है। यही हाल जाकिर हुसैन का है। वह मेवात के रहने वाले हैं, लेकिन रिहायश गुड़गांव में है और रेवाड़ी में इनका आना-जाना है।
इसके बावजूद उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। जाकिर के बाद परिवहन मंत्री आफताब अहमद हैं। हालांकि, कांग्रेस उनके अलावा भी कई और को भी विकल्प के रूप में देख रही है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार योगेंद्र यादव भी मेवात के रहने वाले हैं और अहीर कम्युनिटी से हैं।