फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lokesh got the clue of Umrao Singh Jewelers showroom from Chandni Chowk planned the robbery in 14 days

सुरंग-सोना और करोड़ों का माल: लोकेश को चांदनी चौक से मिला शोरूम का सुराग, 14 दिन की प्लानिंग और लूट लिया खजाना

Sun, 01 Oct 2023 02:45 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 01 Oct 2023 02:45 AM IST
सार

Delhi Jewellery Heist: दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लोकेश श्रीवास चोरी के एक मामले में छत्तीसगढ़ से फरार था। छत्तीसगढ़ पुलिस उसका पूरी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। ये छिपने के लिए दिल्ली आ गया था।

विज्ञापन
Lokesh got the clue of Umrao Singh Jewelers showroom from Chandni Chowk planned the robbery in 14 days
दिल्ली में हुई चोरी में खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की सबसे बड़ी चोरी में दिल्ली पुलिस लोकेश के साथी शिवा चंद्रवंशी को भी आरोपी मान रही है। शिवा भी लोकेश के साथ दिल्ली शोरूम की रेकी करने आया था। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस को चोरी की चोरी के मास्टरमाइंंड लोकेश की ट्रांजिट रिमांड नहीं मिली है। ऐसे में दिल्ली की सबसे चोरी की परते खुलने में अभी कई दिन और लगेंगे। तेलंगाना पुलिस ने लोकेश के तीसरे साथी लोकेश राव को भी गिरफ्तार किया है। लोकेश राव ने ही मुख्य आरोपी के बारे में बताया था। 

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लोकेश श्रीवास चोरी के एक मामले में छत्तीसगढ़ से फरार था। छत्तीसगढ़ पुलिस उसका पूरी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। ये छिपने के लिए दिल्ली आ गया था। हालांकि दिल्ली में बड़ी चोरी करने की मंशा भी इसके दिमाग में थी। ये दिल्ली में सबसे पहले चांदनी चौक गया। यहां काफी देर तक घूमता रहा। यहां उसे लगा कि जूलरी शोरूम में वारदात करना आसान नहीं है। इसके बाद इसने यहां किसी से दिल्ली में बड़े व सस्ते शोरूम के बारे में पूछा। तब उसे जंगपुरा स्थित उमराव सिंह शोरूम के बारे में पता चला। इसके बाद ये शिवा के साथ जंगपुरा पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये दोनों नौ सितंबर को वहां गए थे। यहां पर इन्होंने काफी देर तक रैकी की। इसके बाद छत्तीसगढ़ चले गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुख्य आरोपी लोकेश रेकी करने के लिए दो-तीन बार दिल्ली आया था। पूछताछ में उसने बताया कि उसने यू-ट्यूब देखकर ये पता लगाया था कि शोरूम कब बंद रहता है। यह कितना बड़ा है और यहां कितनी भीड़ रहती है। वारदात वाले दिन यानि 24 सितंबर को वह दिल्ली आया और इसने शोरूम की रेकी की। इसके बाद वह पुरानी दिल्ली गया। उसने पुरानी दिल्ली से औजार खरीदे और रात नौ बजे शोरूम के पास पहुंचा। यहां पर रात 11.45 बजे तक घूमता रहा। रात 11.45 बजे वह शोरूम की बगल वाली इमारत में घुसा। इमारत में घुसता हुआ वह सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है।

विज्ञापन

यह रहा समूचा घटनाक्रम
9 सितंबर- पहली बार शिवा के साथ रेकी करने दिल्ली आया।
14 सितंबर- रेकी करने दिल्ली आया।
16 सितंबर- आखिरी बार फिर रेकी करने अकेला आया।
24 सितंबर- वारदात करने दिल्ली आया और सुबह नौ बजे उमराव सिंह शोरूम पहुंच गया।
24 सितंबर- रेकी करने के बाद पुरानी दिल्ली व चांदनी चौक चला गया। यहां से रात 9 बजे फिर शोरूम पहुंचा।
24 सितंबर-रात 9-11.45 बजे तक शोरूम के आसपास रेकी करता रहा। रात 11.45 बजे शोरूम में घुसा था।
25 सितंबर-करीब साढ़े 17 घंटे अंदर रहने के बाद शाम 7.30 बजे गहने लेकर शोरूम से बाहर निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed