{"_id":"58da0fb64f1c1b467763eb93","slug":"lokesh-goel-denies-saregamapa-fame-salman-ali-claims","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकेश गोयल ने सलमान अली के आरोपों को झूठा करार दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकेश गोयल ने सलमान अली के आरोपों को झूठा करार दिया
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 28 Mar 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
सलमान अली
- फोटो : अमर उजाला
सारेगामापा लिटिल चैंप के उपविजेता सलमान अली को दिल्ली बुलाकर मारपीट के आरोपों से समाजवादी लोकेश गोयल ने इनकार किया है। उनका कहना है कि सलमान ने उन्हें बदनाम करने के इरादे से ये आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वह सलमान अली के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाएंगे।
विज्ञापन
लोकेश गोयल के मुताबिक, उन्हें एक समाचार पत्र के माध्यम से जानकारी मिली कि सलमान अली ने उन पर मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा घटना के वक्त वह अपने घर पर मौजूद थे, जिसकी सीसीटीवी फुटेज वह पुलिस और कोर्ट के समक्ष पेश कर खुद को बेगुनाह साबित करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि सलमान अली निजी दुश्मनी की वजह से उनकी छवि धूमिल करना चाह रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मारपीट मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग करते हुए कहा कि वह हर तरह से पुलिस का सहयोग करेंगे। मालूम हो कि शनिवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने नरेला दिल्ली गए सलमान अली पर कुछ लोगों ने हमला किया था।
विज्ञापन