{"_id":"c5a4da050bacd2a2855d0352244da6dc","slug":"lok-swaraj-party-will-choose-its-candidates-through-public-opinion-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक स्वराज पार्टी रायशुमारी कर चुनेगी अपने प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक स्वराज पार्टी रायशुमारी कर चुनेगी अपने प्रत्याशी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 19 Sep 2014 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी के अध्यक्ष रणवीर शर्मा ने कहा कि पार्टी सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी।
विज्ञापन
इसके पहले वह प्रत्याशियों को लेकर जनता से रायशुमारी कराएंगे। शर्मा शुक्रवार को सेक्टर-16 स्थित मैगपाई काम्पलेक्स में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक है। वह जिसे चाहेगी वही उनकी पार्टी से चुनाव लड़ेगा। चुनाव लड़ने के लिए प्रदेश भर से अब तक 500 से अधिक आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन
अब उन आवेदन पत्रों की जांच जनता के दरबार में की जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए पार्टी किसी प्रत्याशी को कोई धन नहीं देगी। पार्टी सिर्फ मार्गदर्शन करेगी।
विज्ञापन
एक प्रश्न के जवाब में शर्मा ने कहा कि भाजपा में सुराज है स्वराज नहीं। जो पार्टी स्वराज की बात करेगी उससे गठबंधन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रायशुमारी के बाद जल्द ही पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।