वाट्स एप पर मिलेगा मतगणना का अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय राजधानी की सात लोकसभा सीटों की मतगणना के दौरान आने वाले नतीजों को मीडिया तक पहुंचाने के लिए वाट्स एपवाट्स एप का इस्तेमाल करेगा।
सोशल नेटवर्किंग एप्लीकेशन के जरिए मिलने वाला यह अपडेट हर राउंड के बाद अन्य माध्यमों की तुलना में सबसे पहले होगा।
चुनाव अधिकारियों ने इसके लिए खास तैयारी की है। आयोग ने व्हाट्स एप पर एक ग्रुप बनाया है। इस ग्रुप से जुड़े मीडिया संस्थानों को चुनाव के नतीजों की जानकारी अपडेट की जाएगी।
ऐसे मिलेगा हर अपडेट
सभी मतगणना केंद्र से अपडेट एक जगह तेजी से पहुंच सके, इसके लिए मतगणना केंद्र से हर राउंड की सूचना एसएमएस या वाट्स एप के जरिए मुख्यालय मंगाई जाएगी। इसके बाद यहां से यह जानकारी वाट्स एप की मदद से मीडिया तक पहुंचाई जाएगी।
चुनाव अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान कुछ प्रमुख सीटों पर यह प्रयोग किया गया था। इस बार हमारे पास सेंटर कम हैं तो हम सभी केंद्रों पर इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल करेंगे।
मतगणना केंद्र पर तैनात एक अधिकारी सभी राउंड की जानकारी कलेक्ट करने के बाद तुरंत उसे एसएमएस या वाट्स एप के माध्यम से मुख्यालय में बैठे चुनाव अधिकारियों को भेजेगा। बता दें कि दिल्ली की सात सीटों के लिए कुल सात मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।