{"_id":"5cd47439bdec22077c355bf3","slug":"lok-sabha-elections-2019-vijay-goel-attacked-on-aap-and-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप का कच्ची कॉलोनियां तोड़ने का आरोप झूठा : गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप का कच्ची कॉलोनियां तोड़ने का आरोप झूठा : गोयल
Fri, 10 May 2019 12:10 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 10 May 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री विजय गोयल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी वोट की खातिर निचले स्तर की राजनीति पर आ चुकी है। जन मुद्दों पर बहस न करके आप के नेता जनता को भटकाने के लिए भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं। आप का दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों को तोड़ने का आरोप झूठा है।
विज्ञापन
ये कहना है केंद्रीय मंत्री विजय गोयल का। बृहस्पतिवार को दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंत्री गोयल ने कहा कि सीएम केजरीवाल को यह भी नहीं पता कि ये कच्ची कॉलोनियां नहीं हैं, इन्हें अनधिकृत कॉलोनी कहा जाता है। उनके लिए ये कच्ची कॉलोनियां होंगी, लेकिन भाजपा के लिए ये पक्की हैं और जीत के बाद इन्हें नियमित करने का वादा भी पार्टी करती है।
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वोट की राजनीति करने वाली कांग्रेस दिल्ली के लोगों को 72 हजार रुपये न्यूनतम योजना का लालच देकर फॉर्म भरवा रही है।
विज्ञापन