फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha elections 2019 Udit raj will decide on leaving BJP today

उदित राज भाजपा छोड़ने पर आज लेंगे फैसला, बोले- प्रदर्शन करने की चुकानी पड़ रही कीमत

Wed, 24 Apr 2019 01:07 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 24 Apr 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 Udit raj will decide on leaving BJP today
उदित राज - फोटो : फाइल फोटो

उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट पर उम्मीदवार तय करने को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में हंगामे के बाद मंगलवार को दिनभर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पार्टी का फैसला आने के बाद इस सीट से सांसद डॉ. उदित राज ने आरोप लगाया कि हाईकमान उन्हें पार्टी छोड़ने पर मजबूर कर रही है। हालांकि इसका फैसला वे बुधवार को सार्वजनिक करेंगे। 

विज्ञापन


उदितराज के समर्थकों ने सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी और अमित शाह तक पैरवी की, लेकिन नतीजा सिफर रहा। सुबह से ही भाजपा हाईकमान के फैसले का इंतजार रहा। डॉ. उदित राज लगातार सोशल मीडिया पर समर्थकों को अपडेट भी देते रहे। दोपहर बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखते हुए सातों उम्मीदवारों की जानकारी दी। इसमें उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट पर गायक हंसराज हंस का नाम शामिल था। 
विज्ञापन


उदित राज ने कहा कि सबरीमाला मंदिर से लेकर सीलिंग के लिए सुप्रीम कोर्ट के बाहर प्रदर्शन करने की कीमत उन्हें चुकानी पड़ रही है। उन्होंने हमेशा से जनता का साथ दिया। विकास के लिए पुरजोर प्रयास किए, शायद इसीलिए पार्टी के सर्वे में उनका रिकॉर्ड सबसे बेहतर सामने आया। इसके बावजूद हाईकमान ने टिकट न देने का फैसला लिया। मोदी राज में आंख मूंद कर विश्वास करते हुए अपनी पार्टी इंडियन जस्टिस पार्टी को विलय कर दिया। जबकि अपना दल जैसी छोटी पार्टियां ज्यादा फायदे में रहीं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed