फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha elections 2019 Rahul Gandhi meets congress workers in Delhi

लोस चुनाव 2019: दिल्ली में गरजे राहुल, कहा- आज कहीं भी बोलो चौकीदार तो यही आवाज आती है...

Mon, 11 Mar 2019 12:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 11 Mar 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 Rahul Gandhi meets congress workers in Delhi
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : File Photo

भारतीय चुनाव आयोग रविवार को 17वीं लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर चुका है। इसके मद्देनजर सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। इस कड़ी में कांग्रेस के लिए आज का दिन अहम है, क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में दिल्ली के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं में जोश भरने के अलावा राहुल पार्टी के चुनाव अभियान में तेज करने की कोशिश कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस सम्मेलन में दिल्ली के करीब 14 हजार ब्लॉक एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। कार्यकर्ताओं के साथ ही पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता भी यहां मौजूद हैं। 

विज्ञापन


क्या बोले राहुल-
राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि कांग्रेस कमाल की पार्टी है हर रोज कुछ न कुछ सिखा देती है। चाको जी के लिए कहा गया कि उन्हें दिल्ली मत भेजिए उन्हें अंग्रेजी मलयालम आती है पर हिंदी नहीं आती, आज उन्होंने पूरा भाषण हिंदी दिया और वो भी कमाल का। इसके बाद राहुल ने प्रधानमंत्री पर हमला बोलना शुरू किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा पांच साल पहले एक चौकीदार आया था और ये पार्टी का कमाल है कि आज कहीं भी चौकीदार बोलो तो दूसरी ओर से आवाज आती है, चौकीदार चोर है। ये पार्टी का नहीं आप का, कार्यकर्ताओं का कमाल है। राहुल आगे बोले कांग्रेस ने सदन में चार सवाल पूछे लेकिन पीएम मोदी ने किसी का जवाब नहीं दिया। डेढ़ घंटे तक आंखें नहीं मिला सके मुझसे। छत्तीसगढ़ और एमपी में भाजपा के पास इतना पैसा था कि सबने मान लिया था, मीडिया ने मान लिया था कि भाजपा जीतेगी लेकिन कांग्रेस पार्टी जीती। वह आगे बोले मोदी जी कहते हैं कि दो करोड़ युवाओं को रोजगार दूंगा और रात को 8 बजे नोटबंदी घोषित कर दी। उसके बारे में मनमोहन सिंह जी ने कहा कि जीडीपी में 2 प्रतिशत का घाटा होगा, वही एक साल बाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलवामा में बम फूटा किसने फोड़ा? जैश-ए-मोहम्मद ने फोड़ा, उसके पीछे मसूद अजहर। उसे कंधार में किसने छोड़ा, आज जो सुरक्षा सलाहकार हैं अजीत डोभाल उन्होंने ही मसूद अजहर को पाकिस्तान को सौंपा। पूरा देश जानता है कि आज जो पीएम हैं उनके मुंह से सच्चाई नहीं निकल सकती।

उन्होंने भारत चीन संबंधों पर बोला कि चीन के राष्ट्र प्रमुख यहां आते हैं और  डोकलाम में उनकी सेना भी आ जाती है, लेकिन पीएम मोदी उनके साथ झूला झूलते हैं और बिना एजेंडा की बैठक करने  चीन पहुंच जाते हैं। राहुल ने पीएम मोदी पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि जैसे ही उनके सामने कोई डटकर खड़ा हो जाता है और कहता है कि मैं नहीं हटूंगा आपके रास्ते से, तो वह अपना रास्ता ही बदल लेते हैं।  उनकी और आरएसएस की विचारधारा डर और नफरत की विचारधारा है। वह आगे बोले कि आप गोडसे का हिंदुस्तान चाहते हो या गांधी का। गांधी जी निडर और प्यार लिए और दूसरी तरफ डर नफरत। उन्होंने यहां वीर सावरकर पर भी हमला बोला।

आज हिंदुस्तान के सामने दो चैलेंज है एक रोजगार है। उन्होंने बैंकों द्वारा अनिल अंबानी, विजय माल्या, मेहुल चोकसी और नीरव मोदी को कर्जा देने और फिर भाग जाने पर भी हमला बोला। राहुल ने बोला, साढ़े तीन लाख करोड़ 15 लोगों का कर्जा भाजपा ने माफ किया है। 

राहुल ने कहा दुनिया में पेट्रोल के दाम बढ़े लेकिन हिंदुस्तान में बढ़े। किसको फायदा हुआ उन्हीं 15-20 लोगों को। राहुल गांधी ने मिनिमम इनकम की भी बात की। कांग्रेस की सरकार बनने पर भारत में मिनिमम इनकम लागू किया जाएगा।

अपने दूसरे मुद्दे पर बोलते हुए राहुल ने कहा कि देश के सामने दूसरा चैलेंज है किसानों की रक्षा। 2019 में कांग्रेस की सरकार बनते ही भारत, चीन से प्रतियोगिता करना शुरू कर देगा। वहां 24 घंटे में 50 हजार लोगों को रोजगार मिलता है और यहां 450 लोगों को। अगर आप छोटे व्यापारी हैं तो आपको लोन नहीं मिलेगा लेकिन अनिल अंबानी हैं तो आपके जेब में 45-50 करोड़ रुपए ऐसे ही मिल जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने अपना भाषण खत्म किया।

प्रत्याशियों नाम पर शुरू हुए कयास

कांग्रेस ने अभी अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए हैं, लेकिन अजय माकन, पूर्व केंद्रीय मंत्री योगानंद शास्त्री, अरविंदर सिंह लवली, पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल, पूर्व सांसद महाबल मिश्रा, दिल्ली के पूर्व परिवहन मंत्री हारुन यूसुफ और शर्मिष्ठा मुखर्जी के नाम के कयास लगाए जा रहे हैं। भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए हैं, लेकिन एक-दो सीटों के प्रत्याशियों के बदलाव की संभावना जताई जा रही है। पूर्वी दिल्ली से महेश गिरी, ओमप्रकाश शर्मा, कुलदीप सिंह चहल, मेयर बिपिन बिहारी सिंह, उत्तर पूर्वी दिल्ली से महंत नवल किशोर दास, पूर्व महापौर सत्या शर्मा, पूर्व विधायक मोहन सिंह बिष्ट टिकट की दौड़ में हैं। चांदनी चौक से मौजूदा सांसद डॉ. हर्षवर्धन, बिजेंद्र गुप्ता, विजय गोयल के नाम की चर्चा है। इस बार नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी के अलावा क्रिकेटर गौतम व एक अन्य उम्मीदवार के नाम की चर्चा है। आरक्षित उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में सांसद उदित राज, दुष्यंत गौतम के नाम की चर्चा है जबकि पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, दक्षिण दिल्ली से सांसद रमेश बिधूड़ी व एक अन्य उम्मीदवार के नाम की चर्चा है।

चुनाव में छाया रहेगा विकास का मुद्दा 
लोकसभा चुनाव में इस बार दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की कवायद, पारदर्शिता और राष्ट्रीयता के साथ विकास का मुद्दा अहम रहेगा। किसानों और युवाओं के बीच रोजगार के मुद्दा भी पार्टियों के चुनावी मुद्दों में शामिल होगा। लेकिन, देश की राजधानी दिल्ली में इस बार भी विकास का ही मुद्दा अहम रहेगा। 

वहीं, दिल्ली के तीनों नगर निगम भाजपा शासित हैं। पिछले वर्षों के दौरान हुए विकास कार्यों को चुनाव से पहले अमली जामा पहनाया गया। चुनाव से पहले लगातार निगमों की तरफ दिल्ली सरकार पर निशाना साधा जाता रहा है। पिछले करीब एक महीने के दौरान निगम के विकास कार्यों की झड़ी लगा दी गई है, जिसका केंद्रीय मंत्रियों ने उद्घाटन और शिलान्यास कर, दिल्ली के मतदाताओं को संदेश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed