{"_id":"5c85dc66bdec223c9927475a","slug":"lok-sabha-elections-2019-polling-will-be-held-on-april-11-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद के 27 लाख मतदाता 11 अप्रैल को चुनेंगे अपना सांसद, लागू हुआ आदर्श आचार संहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद के 27 लाख मतदाता 11 अप्रैल को चुनेंगे अपना सांसद, लागू हुआ आदर्श आचार संहिता
Mon, 11 Mar 2019 09:26 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 11 Mar 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019-तारीखों का एलान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श आचार संहिता लागू होने से चुनावी बिगुल बज गया है। गाजियाबाद जिले के 27 लाख मतदाता 11 अप्रैल को अपना सांसद चुनेंगे। 17वीं लोकसभा नए समीकरणों के साथ चुनाव होंगे। भाजपा को टक्कर देने के लिए गठबंधन की साथी सपा, बसपा और रालोद मिलकर चुनाव लड़ रही है। वहीं, भाजपा भी अपने बूथ स्तर के मैनेजमेंट को पुख्ता करने में जुटी है। मतगणना 23 मई को होगी। चुनाव से पहले राजनीतिक दलों की नजर मतदाताओं पर टिकी है। खासकर युवा व महिला शक्ति की सांसद चुनने में महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
विज्ञापन
वर्तमान में जिले के अंदर 27 लाख 15 हजार से अधिक मतदाता हैं। मोदीनगर विधान सभा को छोड़ दें तो गाजियाबाद लोकसभा सीट पर 23 लाख 77 हजार से अधिक मतदाता हैं, जिनकी संख्या अभी बढ़नी है, क्योंकि विशेष कैंपों से भरे गए फॉर्म के आधार पर डाटा फीड करने का काम जारी है। मौजूदा वोटरों में 13.31 लाख से अधिक पुरुष और 10.45 लाख से अधिक महिलाएं हैं। गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र में पांच विधान सभाएं शामिल हैं। इसमें धौलाना सीट का आंशिक क्षेत्र भी आता है। मतदाताओं के हिसाब से सबसे बड़ी विधान सभा सीट साहिबाबाद है, जहां पर नौ लाख 8 हजार से अधिक वोटर हैं और सबसे कम एक लाख 12 हजार धौलाना क्षेत्र में मतदाता है।
विज्ञापन
1.40 लाख नए मतदाता, पहली बार करेंगे वोट
पौने 24 लाख मतदाताओं में 1.40 लाख से अधिक नए मतदाता बने हैं, जो पहली दफा नया सांसद चुनने के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। युवा वोटरों में सबसे अधिक 44 हजार से अधिक मतदाता साहिबाबाद सीट पर जुड़े हैं। इसमें 21 हजार 374 महिलाएं और 23 हजार पुरुष मतदाता हैं।
विज्ञापन
किस सीट पर जुड़े कितने युवा मतदाता
सीट पुरुष महिला
लोनी 17376 18824
मुरादनगर 8752 9480
साहिबाबाद 23154 21374
गाजियाबाद 11332 11186
धौलाना 3240 3508
वर्तमान में किस सीट पर कितने मतदाता
विधान सभा कुल वोटर
लोनी 486227
मुरादनगर 432391
साहिबाबाद 908410
गाजियाबाद 437646
धौलाना 112469