फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha elections 2019 pamphlet row newspaper vendor reveals was paid to distribute in paper

अभद्र पर्चा विवादः समाचार पत्र विक्रेता ने बताई सच्चाई, 300 पर्चे बांटने के लिए मिले थे पैसे

Sat, 11 May 2019 02:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 11 May 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 pamphlet row newspaper vendor reveals was paid to distribute in paper
आतिशी और मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

अभद्र भाषा वाले पर्चे बंटवाने विवाद में आरोप-प्रत्यारोप जारी है, वहीं इस बीच ये खबर सामने आ रही है कि एक अखबार बांटने वाले को अखबार में इस पर्चे को डालकर बांटने के लिए पैसे दिए गए थे। उस समाचार पत्र विक्रेता ने बताया कि उसे 300 पर्चे अखबार में डालकर दिल्ली के योजना विहार और सविता विहार में बांटने के लिए पैसे दिए गए थे।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर के अनुसार नाम न बताने की शर्त पर समाचार पत्र विक्रेता ने बताया कि मुझे एक विक्रेता से गुरुवार की सुबह 300 पर्चे मिले थे और मैंने उन्हें अखबार में रख दिया। इसके बाद मेरे कर्मचारियों ने उन अखबारों को योजना विहार के ए और सी ब्लॉक के साथ ही सविता विहार के घरों में बांट दिया। ऐसे पर्चों का स्टैंडर्ड रेट 15 रुपए प्रति 100 पंफलेट है और मुझे उसी के हिसाब से पैसे मिले थे। ये पंफलेट विवेक विहार के बी ब्लॉक मार्केट में कुछ विक्रेताओं को दिए गए थे जहां हर रोज हम लोग सुबह 5.30 बजे इकट्ठा होते हैं।
विज्ञापन


योजना विहार और आईपी एक्सटेंशन के दो घरों ने ये बात मानी कि उनके घर अखबार के अंदर वो पर्चे आए थे। जब इस बात के बारे में समाचार पत्र विक्रेता एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी रमाकांत से पूछा गया तो वो बोले कि हमारे विक्रेताओं ने ऐसा कोई पर्चा नहीं बांटा है। हम हमेशा पर्चे का कंटेंट पढ़कर ही उसे बंटवाते हैं। पिछले आठ दिनों से हम आतिशी की उपलब्धियों वाले पर्चे ही बांट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपी एक्सटेंशन के रहने वाले एक शख्स ने बताया कि उनके घर तीन अखबार आते हैं और तीनों में ही ये पर्चा आया था। उस वक्त मैंने इस पर इतना ध्यान नहीं दिया लेकिन बाद में जब यह बात इतनी बड़ी हो गई तो मुझे यह महसूस हुआ कि और लोगों को भी ये पर्चा मिला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed