{"_id":"5c9df7cabdec2213e43a53e3","slug":"lok-sabha-elections-2019-kinnar-akhara-maa-bhawaninath-balmiki-joins-aap-contest-poll-from-prayagraj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'आप' ने किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पर खेला दांव, प्रयागराज से दिया टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' ने किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पर खेला दांव, प्रयागराज से दिया टिकट
Fri, 29 Mar 2019 04:17 PM IST
पल्लवी कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पल्लवी कश्यप
Updated Fri, 29 Mar 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
मां भवानी नाथ बाल्मीकि हुईं आप में शामिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर मां भवानी नाथ बाल्मीकि शुक्रवार दिन में आप सांसद संजय सिंह से मिलीं और आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
आम आदमी पार्टी ने मां भवानी नाथ बाल्मीकि को प्रयागराज से अपना लोकसभा प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी की पीएसी की बैठक के बाद इसकी घोषणा खुद सांसद संजय सिंह ने की।
मां भवानी सपा प्रत्याशी श्यामाचरण गुप्त के खिलाफ खड़ी होंगी। बीड़ी किंग के नाम से चर्चित श्याम बीड़ी के मालिक श्यामाचरण गुप्ता प्रयागराज, बुंदेलखंड और विंध्याचल इलाके के बड़े कारोबारी भी माने जाते हैं। वह अब तक लोकसभा के कुल सात चुनाव लड़ चुके हैं। सर्वाधिक चार चुनाव उन्होंने सपा के टिकट पर लड़ा, जबकि दो बार भाजपा के टिकट पर भी वह मैदान में उतरे। वह अब 2019 में सपा से पांचवीं बार टिकट लेकर चुनाव लड़ेंगे।
मां भवानी का जीवन परिचयः

- इनका जन्म 17 नवंबर 1972 को हुआ था। इनके पिता का नाम चंदर पाल और मां का नाम राजवती है।
- मां भवानी किन्नर समाज में 13 साल की उम्र में शामिल हुई थीं।
- 10 जुलाई 2004 को वह कांग्रेस की सदस्य बनीं।
- 2010 में उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया और 2011 में हज यात्रा की।
- उन्होंने लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के साथ 2014 में ट्रांसजेंडर बिल का समर्थन किया।
- मां भवानी ने सनातन धर्म अपनाते हुए 7 अप्रैल 2016 को किन्नर अखाड़े में शामिल हुईं।
- 1 मार्च 2018 को मां भवानी ने इमरजेंसी काऊ प्रोटेक्शन एक्ट को लागू कराने के लिए गौपुत्र सेना संरक्षक मुहिम में भाग लिया।
जीवन की उपलब्धियां
मां भवानी नाथ बाल्मीकि हुईं आप में शामिल
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की जूरी मेंबर।
2017 में उत्तर भारत में महामंडलेश्वर मां भवानी नाथ बाल्मीकि।
2016 में पीठाधीश्वर बनीं।
वैदिक गुरु, जगत गुरु शंकराचार्य वासुदेव महाराज सरस्वती जी।
2017 में उत्तर भारत में महामंडलेश्वर मां भवानी नाथ बाल्मीकि।
2016 में पीठाधीश्वर बनीं।
वैदिक गुरु, जगत गुरु शंकराचार्य वासुदेव महाराज सरस्वती जी।