फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha elections 2019 kejriwal release aap manifesto says main aim to remove bjp read all

केजरीवाल ने जारी किया आम आदमी पार्टी का घोषणापत्र, कहा- भारत को बचाने का चुनाव है 2019

Thu, 25 Apr 2019 08:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 25 Apr 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 kejriwal release aap manifesto says main aim to remove bjp read all
arvind kejriwal
दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप पार्टी दिल्ली में सातों सीटो से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि 2019 का चुनाव भारत को बचाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भी चाहता है कि भारत के टुकड़े-टुकड़े हो जाए। हमारा एक ही लाइन का मेनिफेस्टो है- भाजपा को हटाना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी शाह की जोड़ी को हराने के लिए किसी को भी समर्थन करेंगे। उन्होंने एक बार फिर कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाना ही हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य है। 2019 का चुनाव, भारत के जनतंत्र को बचाने का चुनाव है, देश के संविधान को बचाने का चुनाव है।
विज्ञापन





उन्होंने आगे कहा कि, आज हमारी संस्कृति के ऊपर प्रहार हो रहा है, हमारी एकता पर प्रहार हो रहा है। उन्होंने दिल्ली को पूर्णराज्य का दर्जा दिलाने की बात को दोहराते हुए कहा कि, दिल्ली के लोगों के साथ सेकंड क्लास सिटीजन की तरह बर्ताव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि, दिल्ली पूर्णराज्य बनेगी, तो पुलिस जनता के प्रति जवाबदेह होगी, जिससे महिलाएं सुरक्षित होंगी। दिल्ली पूर्णराज्य बनेगी तो यहां के 85% बच्चों को कॉलेजों में एडमिशन मिल पाएगा।

केजरीवाल ने पूर्णराज्य की आवश्यकता और फायदे गिनाते हुए कहा कि, दिल्ली पूर्णराज्य बनेगी तो सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर पाएंगे। दिल्ली पूर्णराज्य बनेगी तो एमसीडी सरकार के अंदर आएगी फिर दिल्ली और भी साफ बनेगी। केजरीवाल ने जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि, हम कुछ भी करेंगे, दिल्ली को पूर्णराज्य बनाकर रहेंगे।

केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया ने पत्रकारों को संबोधित किया और कहा, अगर दिल्ली पूर्ण राज्य बनेगी, तो जनता की मेहनत की कमाई उसे और भी बेहतर तरीके से राज्य का विकास करके लौटाई जा सकेगी। दिल्ली पूर्णराज्य होती, तो हमारा जनलोकपाल बिल पास हो गया होता।

मनीष सिसोदिया ने बताया कि हमारे घोषणापत्र से जनता यह जान सकेगी की कैसे अन्य देशों की राजधानियों को भी पूर्णराज्य का दर्जा मिला हुआ है और सारे अधिकार वहां की चुनी हुई सरकार के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed