फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha elections 2019 Kejriwal is a biggest threat for Delhi says manoj tiwari

केजरीवाल दिल्ली के लिए बहुत बड़ा खतरा, चुनाव के दौरान खुद पर करा लेते हैं हमला : मनोज तिवारी

Mon, 06 May 2019 10:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 06 May 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 Kejriwal is a biggest threat for Delhi says manoj tiwari
manoj tiwari - फोटो : फाइल फोटो

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सोमवार को यमुना विहार स्थित चुनाव कार्यालय पर सीएम अरविंद केजरीवाल को राजधानी के लिए बहुत बड़ा खतरा बताया। मनोज तिवारी ने कहा कि जब-जब चुनाव होता है अरविंद केजरीवाल अपने ऊपर हमला कराने का नाटक करते हैं और आरोप भाजपा पर लगाते हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने एक दिन पहले चुनाव प्रचार के दौरान हुई घटना को भी ड्रामा कहते हुए उसी राजनीति का हिस्सा बताया। मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल के शासन में लोग पीने के पानी के लिए एक दूसरे की हत्या कर रहे हैं। गंदा पानी पीकर लोग बीमार हो रहे हैं। प्रदूषण से लोगों की सांसें फूल रही है और कई गंभीर बीमारियां उन्हें अपनी चपेट में ले रही है। इसलिए केजरीवाल खुद दिल्ली के लिए एक बहुत बड़ा खतरा बन गए हैं।

विज्ञापन

सीएम के खिलाफ पूर्वांचल मोर्चा ने किया प्रदर्शन 

lok sabha elections 2019 Kejriwal is a biggest threat for Delhi says manoj tiwari
kejriwal - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी को नाचने वाला कहने के बयान को लेकर सोमवार को खजूरी चौक पर पूर्वांचल मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। मोर्चा के अध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा कि मनोज तिवारी एक कलाकार हैं। जमीन से उठकर इस मुकाम तक पहुंचने के पीछे तिवारी का जीवन काफी दुखों से भरा रहा है। ऐसे में केजरीवाल ने उनके खिलाफ टिप्पणी कर साबित कर दिया है कि राजनीति के लिए ये किसी का भी अपमान कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्वांचल समाज के अभिमान प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का अपमान पूरे पूर्वांचल के लोगों का अपमान है। इसे दिल्ली के लोग कभी नहीं सहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed