फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Elections 2019: Gautam Buddh Nagar not get 62.70 parcent only 60.47 parcent Polls

लोकसभा चुनाव 2019: गौतमबुद्ध नगर में 62.70% नहीं, 60.47% हुआ मतदान

Sat, 13 Apr 2019 04:31 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: vivek shukla Updated Sat, 13 Apr 2019 04:31 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Gautam Buddh Nagar not get 62.70 parcent only 60.47  parcent Polls
election 2019

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 62.70 प्रतिशत मतदान नहीं, बल्कि 60.47 फीसदी मतदान हुआ है। शुक्रवार को जिला निर्वाचन कार्यालय ने फाइनल रिपोर्ट जारी कर दी जिसमें यह जानकारी मिली है। यानी बृहस्पतिवार को जारी किए गए आंकड़ों में मतदान 2.23 प्रतिशत घट गया है। हालांकि, 2014 के मुकाबले इस बार वोट अधिक पड़े हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में 11,99,262 लाख वोट पड़े थे। इस बार 13,89,277 वोट पड़े हैं। इस हिसाब से 1,90,025 वोट अधिक पड़े हैं। जिले में कुल 22,97,478 मतदाता हैं।  

विज्ञापन


जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक, पांचों विधानसभाओं में से नोएडा विधानसभा में कुल 6,68,095 मतदाता हैं, जिसमें से 3,49,736 लोगों ने मतदान किया है। कुल 52.35 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले हैं। दादरी विधानसभा में 5,36,130 मतदाता हैं, जिनमें से 3,26,243 मतदाताओं ने वोट डाले हैं जो कुल मतदाताओं का 60.85 फीसदी है। 
विज्ञापन


जेवर में कुल मतदाता 3,33,537 हैं, जिनमें से 216926 मतदाताओं ने वोट डाले हैं। यहां कुल 65.04 प्रतिशत वोट पड़े हैं। सिकंद्राबाद में कुल 3,82,466 मतदाता हैं, जिनमें से 2,52,172 वोट पड़े हैं। यहां कुल 65.93 फीसदी मतदाताओं ने अधिकार का प्रयोग किया है। खुर्जा में 3,77,250 मतदाता हैं, जिनमें से 2,44,200 मतदाताओं ने वोट डाले हैं जो कुल मतदाताओं का 64.73 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


0.8 फीसदी ही बढ़ा मतदान प्रतिशत
बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों की तुलना में शुक्रवार को फाइनल रिपोर्ट में 2.23 फीसदी मतदान कम होने के सवाल पर गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी बीएन सिंह का कहना है कि आंकड़े शुरुआती थे। शुक्रवार को जारी आंकड़े ही अंतिम हैं। 2014 के मुकाबले मतदान प्रतिशत भले ही 0.8 फीसदी ही बढ़ा है, लेकिन मतदाताओं की संख्या काफी बढ़ गई है। कुल 1,90,025 वोट अधिक पड़े हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed