{"_id":"5c868053bdec2214380c25a3","slug":"lok-sabha-elections-2019-delhi-bjp-4-out-of-7-mps-confident-of-getting-ticket-3-confused","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही दिल्ली भाजपा के 7 में से 4 की दावेदारी मजबूत, 3 पर ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही दिल्ली भाजपा के 7 में से 4 की दावेदारी मजबूत, 3 पर ग्रहण
Mon, 11 Mar 2019 09:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 11 Mar 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही प्रत्याशियों की दिल की धड़कनें तेज हो गईं हैं। दिल्ली के सातों सांसदों ने दावेदारी पक्की करने के लिए जुगाड़ लगाना शुरू कर दिया है। बावजूद इसके दिल्ली से चार सांसदों की दावेदारी पुन: मजबूत मानी जा रही है। जबकि तीन के टिकट कट सकते हैं। संभावना यह भी है कि इन तीनों को दिल्ली की अपेक्षा बाहर से लड़वाया जा सकता है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार भाजपा सीटों में प्रत्याशियों का बदलाव कर सकती है। वहीं नई दिल्ली से क्रिकेटर गौतम गंभीर को मैदान से उतारने की बात चल रही है। फिलहाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी, दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह विधूड़ी, पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश वर्मा की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।
विज्ञापन
वहीं चांदनी चौक से सांसद डा. हर्ष वर्धन की हालांकि दावेदारी मजबूत है, लेकिन इस बार उनको पूर्वी दिल्ली से महेश गिरी की सीट से लड़वाया जा सकता है। दूसरी आरे, नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी, महेश गिरी के अलावा एक मात्र सुरक्षित सीट से डा. उदित राज की दावेदारी पर ग्रहण लग सकता है। बताया जा रहा है कि पार्टी हाईकमान इन तीनों को दिल्ली से बाहर लड़वाने पर विचार कर रही हैं। यदि ऐसा न हुआ तो इनमें से एक-आध की टिकट कट भी सकती है।
विज्ञापन
एक सीट पर कई दावेदार कतार में
चांदनी चौक से यदि डॉ हर्षवर्धन को बदला गया तो इस सीट के लिए केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, विजेंद्र गुप्ता, सुधांशु मित्तल का नाम चल रहा है। वहीं नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी की अपेक्षा गौतम गंभीर के नाम पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। वहीं विजय गोयल की नजर इस सीट पर है ओर उनके अलावा राजेश भाटिया व रविंद्र गुप्ता भी लाइन में है। बताया जा रहा है कि सुरक्षित सीट पर उदित राज की अपेक्षा पंजाबी गायक हंसराज हंस के नाम पर विचार चल रहा है। वहीं दुष्यंत गौतम, अनिता आर्य की भी नजर इस सीट पर है।
विरोधी पार्टियों की घोषणा का इंतजार
दरअसल भाजपा की नजर आप व कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों को लेकर है। भाजपा चाहती है कि इन दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशियों से मजबूत प्रत्याशी मैदान में उतारे जाए, ताकि सातों सीटों पर विजय सुनिश्चित हो सके।