फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha elections 2019 cm khattar road show in ballabhgarh

खुली जीप में सीएम खट्टर का रोड शो शुरू, कार्यकर्ताओं की जुटी भीड़

Thu, 14 Mar 2019 05:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 14 Mar 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 cm khattar road show in ballabhgarh
मनोहर लाल खट्टर का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
बल्लभगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का रोड शो शुरू हो चुका है। इसके लिए पहले ही पूरे बल्लभगढ़ को सजा के तैयार कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के रोड शो के रूट पर जगह-जगह तोरणद्वार बनाए गए हैं। शहर को फूलों से सजाया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का रोड शो दोपहर 3 बजे शुरू होना था लेकिन कुछ देरी से विश्राम गृह से शुरू हुआ। यह बस अड्डा मार्केट, अंबेडकर चौक, मेन बाजार, महाराजा अग्रसेन चौक, चंदावली गेट, मिल्क प्लांट मार्ग, ऊंचा गांव पांच नंबर चुंगी, मोहना रोड, गुप्ता होटल चौक होते हुए दशहरा मैदान में समाप्त होगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पूरे रास्ते में 21 छोटे-बड़े स्वागत द्वार बनाए गए हैं। रोड शो के दौरान शहर में जाम ना लगे इसके लिए पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर रूट प्लान तैयार किया हुआ है। रोड शो के दौरान वाहनों को शहर के अन्य अंदरूनी रास्तों से निकाला जा रहा है ताकि आम लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक शारदा राठौर ने चुनाव आयोग से कर दी है शिकायत
सीएम के रोड शो पर बल्लभगढ़ में लगाए गए पोस्टर-बैनर और होर्डिंग्स पर कांग्रेस की पूर्व विधायक शारदा राठौर ने चुनाव आयोग को शिकायत की है। शारदा राठौर का कहना है कि देश भर में लोकसभा चुनावों के मद्देनजर आचार संहिता लागू हो चुकी है, मगर सीएम के प्रस्तावित दौरे के कारण बल्लभढ़ को पोस्टर-बैनर-होर्डिंग से पाट दिया गया है। इस पर कई लाख रुपये खर्च किए गए हैं। प्रशासन से बिना अनुमति लिए ही लाउड स्पीकर वाली गाड़ियां घूम रही हैं। यह आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। पूर्व विधायक ने इस पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed