फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Elections 2019: campaign material is expensive compared to the previous election

पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार 10 प्रतिशत प्रचार सामग्री महंगी, गुब्बारे की अहमियत बढ़ी

Thu, 14 Mar 2019 02:37 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 14 Mar 2019 02:37 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: campaign material is expensive compared to the previous election
Campaign material

होली के रंग के आगे फिलहाल चुनाव प्रचार का रंग फीका दिख रहा है। प्रचार सामग्री की दुकानें अभी सूनी हैं। हालांकि दिल्ली के सदर बाजार में प्रचार सामग्री के कई रंग दिखने शुरू हो गए हैं। व्यापारियों की मानें तो जब तक प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं हो जाती, तब तक यह धंधा मंदा रहेगा। हर बार चुनाव के छह महीने पहले से चुनाव प्रचार की सामग्री की मांग बढ़ जाती है, लेकिन इस बार अभी तक मांग नहीं है। उन्होंने बताया कि ऐसा इसलिए भी है कि राजनीतिक पार्टियां सीधे फैक्ट्री से ही खरीदारी कर लेती है। नमो वाहन पर प्रचार सामग्री बिकने के कारण भी थोक व्यापार पर असर दिख रहा है। 

विज्ञापन


चुनाव प्रचार सामग्री खरीदना महंगा
इस बार चुनाव प्रचार सामग्री पिछले चुनाव की अपेक्षा महंगी होगी। व्यापारियों की मानें तो जीएसटी के कारण करीब 10 प्रतिशत चुनाव प्रचार सामग्री महंगी हो गई है। सदर बाजार के व्यापारी मनोज अग्रवाल का कहना है कि मेटल वाले प्रचार सामग्री पर जहां 18 प्रतिशत जीएसटी है तो वहीं प्लास्टिक वाली सामग्री पर 12 प्रतिशत। कपड़े वाले झंडे-बैनर पर भी 5 प्रतिशत जीएसटी लग रहा है। 
विज्ञापन


गुब्बारे की अहमियत प्रचार सामग्री में बढ़ी
राजनीतिक दलों की प्रचार सामग्री में इस बार गुब्बारे की अहमियत बढ़ी है। हाथ निशान वाले बैलून, कमल निशान वाले बैलून की मांग होने की उम्मीद व्यापारियों को है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलसूत्र भी बना प्रचार सामग्री

Lok Sabha Elections 2019: campaign material is expensive compared to the previous election

प्रचार सामग्री का रंग-रूप बदलने लगा है। मोदी साड़ी, प्रियंका साड़ी के बाद इस बार चुनाव में मंगलसूत्र भी बतौर प्रचार सामग्री व्यापारियों ने पेश किया है। इस मगंलसूत्र के लॉकेट पर हाथ व कमल के निशान हैं। इसी तरह अंगूठी, हैंड बैंड, हेयर बैंड, कलाई वाली घड़ी समेत कई प्रचार सामग्री बाजार में मौजूद है। 

पॉलीस्टर से निर्मित प्रचार सामग्री
चुनाव प्रचार सामग्री में प्लास्टिक की जगह पॉलीस्टर ने लेना शुरू कर दिया है। प्रचार सामग्री के विक्रेता शंभुनाथ ने बताया कि वे कॉटन की जगह पॉलीस्टर से झंडा, बैनर तैयार किया जा रहा है। इस पर छपाई करना सुंदर एवं अपेक्षाकृत सस्ता होता है। 

सामग्री की कीमत
. कैप-ढाई रुपये। बलून-10 रुपये। झंडा-2 से 100 रुपये। पगड़ी 10-50 रुपये। मंगलसूत्र-20 रुपये। अंगूठी 2-5 रुपये। बैज-2-10 रुपये। पेन-1-10 रुपये। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed