{"_id":"5ccb0bd5bdec22077e09a462","slug":"lok-sabha-elections-2019-bjp-will-go-to-court-for-banning-election-campain-on-arvind-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपार के मूड में भाजपा, सीएम केजरीवाल पर प्रतिबंध नहीं लगा तो जाएगी कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपार के मूड में भाजपा, सीएम केजरीवाल पर प्रतिबंध नहीं लगा तो जाएगी कोर्ट
Thu, 02 May 2019 08:58 PM IST
राजेश सैनी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Thu, 02 May 2019 08:58 PM IST
सार
- चुनाव आयोग की कार्रवाई का 24 घंटे तक करेंगे इंतजार
विज्ञापन
Vijender Gupta And Arvind kejriwal (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को लेकर अब भाजपा आरपार के मूड में नजर आ रही है। एक के बाद एक चुनाव आयोग से कई शिकायत के बाद अब फैसला लिया है कि अगर सीएम केजरीवाल पर चुनाव में प्रतिबंध नहीं लगा तो वे कोर्ट जाकर न्याय के लिए अपील करेंगे।
विज्ञापन
गुरुवार को दिल्ली प्रदेश कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल पर चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। यदि आयोग सख्त कार्रवाई नहीं करता तो वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने ये भी बताया कि दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आयोग को पत्र लिखकर केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई करने के दिशा निर्देश भी मांगे हैं। आरोप है कि दिल्ली के मस्जिदों के इमामों का वेतन बढ़ा कर केजरीवाल मुस्लिम वर्ग विशेष को लाभ पहुंचा रहे है जो कि बहुसंख्यक समाज की अवेहलना है।
विज्ञापन
गुप्ता का कहना है कि सीएम केजरीवाल झुग्गी झोपडिय़ों में पर्चे बांटकर लगातार बोल रहे हैं कि चुनाव से पहले पैसा मिलेगा, पैसा ले लेना और वोट आप पार्टी को ही देना। इस पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दो बार नोटिस भी दिया है, लेकिन अरविंद केजरीवाल की ओर से स्पष्टीकरण नहीं दिया है। उनका अभियान अभी भी जारी है।