फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Elections 2019 aparajita 100 million smiles first vote then do other works

Lok Sabha Elections 2019 : छोड़कर अपने सारे काम, पहले करें मतदान

Wed, 10 Apr 2019 09:54 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 10 Apr 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 aparajita 100 million smiles first vote then do other works
पहले करें वोट - फोटो : अमर उजाला

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत नोएडा आरडब्ल्यूए सेक्टर-20 व इंडियन नेशनल पब्लिक स्कूल ने मंगलवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी, स्कूल के बच्चे व प्रबंधन ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रामपाल भाटी व महासचिव सुरेश तिवारी ने कहा कि इस बार शहर के सभी आरडब्ल्यूए मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसी कड़ी में सेक्टर-20 में जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन


रैली में बच्चों व अन्य लोगों के हाथों में तख्तियां थीं, जिससे मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सभी ने संकल्प लिया कि वह घर परिवार के साथ-साथ पड़ोसियों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने बताया कि वोट अमूल्य होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस बार तय किया गया है कि मतदान प्रतिशत बढ़ाना है। क्योंकि नोएडा का मतदान प्रतिशत काफी कम रहता है। इस बार 80 से 90 फीसदी तक मतदान कराने का लक्ष्य रहेगा।

उन्होंने अमर उजाला अपराजिता अभियान की तारीफ की और कहा कि इस तरह से अभियान में सहभागी रहता है, यह बड़ी बात है और अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को भी निभा रहा है। इस अवसर पर विक्की लाल, कृष्ण, कपूर, पीएल कपूर, वीके गुप्ता, राजेंद्र शर्मा, सुधाकर तिवारी, नम्रता, स्नेहा समेत काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed