फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   lok sabha election Congress released another list of candidates these four candidates from UP in the list

Congress UP Candidates: डॉली शर्मा बनीं UP में कांग्रेस की पहली महिला प्रत्याशी, देखें किसको कहां से मिला मौका

Wed, 27 Mar 2024 11:10 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 27 Mar 2024 11:10 PM IST
सार

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार रात अपनी आठवीं सूची जारी की। पार्टी ने 14 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, जिसमें यूपी के चार प्रत्याशी हैं। 

विज्ञापन
lok sabha election Congress released another list of candidates these four candidates from UP in the list
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार रात अपनी आठवीं सूची जारी की। पार्टी ने 14 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, जिसमें यूपी के चार प्रत्याशी हैं। कांग्रेस ने गाजियाबाद से डॉली शर्मा, सीतापुर से नकुल दुबे, महाराजगंज से वीरेन्द्र चौधरी और बुलंदशहर से शिवराम वाल्मीकि को टिकट दिया है।

विज्ञापन


इससे पहले कांग्रेस ने बीते शनिवार (23 मार्च) को यूपी के नौ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। जिसमें पार्टी ने वाराणसी से अजय राय को पीएम मोदी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा था। इसके अलावा झांसी से प्रदीप जैन को टिकट दिया गया है। इसके अलावा देवरिया से अखिलेस प्रताप सिंह, बाराबंकी से तनुज पुनिया, अमरोहा से दानिश अली, कानपुर से आलोक मिश्र, सहारनपुर से इमरान मसूद, फतेहपुर से रामनाथ शिकरवार और बांसगांव से सदन प्रसाद पर पार्टी ने भरोसा जताया है। बता दें कि इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस को प्रदेश में 17 सीटे मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महिला उम्मीदवार को टिकट 
पार्टी ने इससे पहले जारी सूची में यूपी से एक भी महिला उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया था, लेकिन आज गाजियाबाद से डॉली शर्मा को मौका दिया है। इस बात को लेकर कांग्रेस की आचोलना भी हो रही थी क्योंकि पार्टी का दावा था कि उदयपुर चिंतन शिविर में लिए गए फैसले के मुताबिक 50 फीसदी टिकट एससी, ओबीसी और महिलाओं को दिए जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि पहले दिन अमेठी और रायबरेली से उम्मीदवारों के नाम पर कोई चर्चा नहीं हुई। ऐसे में इन दोनों सीटों के उम्मीदवारों को लेकर निगाहें लगी हुई हैं।

विज्ञापन

रायबरेली-अमेठी पर नहीं खोले पत्ते 
इस सूची में भी रायबरेली और अमेठी को लेकर खुलासा नहीं हुआ है। लंबे समय से इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि गांधी परिवार की इन पारंपरिक सीटों से कौन चुनाव लड़ेगा। मालूम हो कि सोनिया गांधी कुछ समय पहले राज्यसभा के लिए चुनी जा चुकी हैं। वह रायबरेली से सांसद थीं। तो वहीं 2019 के चुनाव में राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed