फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Election Congress also got relief after Sanjay Singh came out

Lok Sabha Election: संजय सिंह के बाहर आने पर कांग्रेस को भी राहत, चुनाव में अब ये दिक्कत दूर होने की संभावना

Thu, 04 Apr 2024 09:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 04 Apr 2024 09:11 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव से पहले संजय सिंह को जमानत मिलना आम आदमी पार्टी के लिए डूबते को तिनका का सहारा मिलने जैसा है। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया व संजय सिंह के जेल में बंद होने के कारण आप के पास स्टार प्रचारक का अकाल हो गया था।

विज्ञापन
Lok Sabha Election Congress also got relief after Sanjay Singh came out
आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को तथाकथित शराब घोटाले में जमानत मिलने से आप के साथ-साथ कांग्रेस को भी राहत मिली है। दरअसल कांग्रेस को आप के साथ चुनावी रणनीति तय करने में दिक्कत आ रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि संजय सिंह सालों से राजनीति में सक्रिय हैं। इस कारण उनकी राजनीतिक समझ काफी अच्छी है। इस कड़ी में कांग्रेस व आप के मिलकर चुनाव लड़ने की रणनीति जल्दी तय हो जाएगी। अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तार होने के बाद कांग्रेस के समक्ष आप के साथ रणनीति तय करने में दिक्कत हुई है।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के नेताओं ने आम आदमी पार्टी के नेताओं से आग्रह किया था कि अपने हिस्से की सीट पर अपने चुनाव चिन्ह का प्रचार-प्रसार किया जाए, लेकिन सभी सातों सीटों पर इंडिया गठबंधन के एक बैनर के तले चुनाव लड़ा जाए। सभी जगह उम्मीदवारों के पोस्टरों, होर्डिग्स व प्रेस विज्ञप्ति में उनको इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार लिखा जाए। इसके अलावा दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं के फोटो छपवाए जाएं। उधर आप नेता एक बैनर तले चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव चिन्ह की तरह अपनी पार्टी का ही बैनर उपयोग किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि संजय सिंह को जमानत मिलने के बाद अब चुनाव लड़ने की रणनीति तय करने के लिए उनसे संपर्क साधा जाएगा। उम्मीद है कि वह उनकी भावना समझते हुए उनके सुझाव को अवश्य मान लेंगे। इसके अलावा चुनाव लड़ने के लिए संयुक्त समितियों का गठन करने का भी कार्य किया जाएगा। दोनों पार्टियों ने सीट बंटवारे के समय सभी सीटों पर संयुक्त समितियां गठित करने का एलान किया था।

विज्ञापन

उधर कांग्रेस ने अपने हिस्से में आई तीनों सीटों पर अपने स्तर पर समितियां बनानी शुरू कर दी हैं। उसने सोशल मीडिया टीम बना दी है। इसके अलावा तीनों सीटों पर प्रचार के लिए क्षेत्रानुसार भी समिति बनाने की कवायद शुरू की है।

आप को तिनका का सहारा मिलने जैसा
लोकसभा चुनाव से पहले संजय सिंह को जमानत मिलना आम आदमी पार्टी के लिए डूबते को तिनका का सहारा मिलने जैसा है। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया व संजय सिंह के जेल में बंद होने के कारण आप के पास स्टार प्रचारक का अकाल हो गया था। मगर अब संजय सिंह के बाहर आने से आप का यह अकाल काफी हद तक दूर हो सकता है। वह अच्छे वक्ता व प्रवक्ता है। उन्होंने सड़क के अलावा मीडिया व संसद में आप का जबरदस्त ढंग से पक्ष रखा है और भाजपा को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed