{"_id":"5c975486bdec2213fe5d2ac4","slug":"lok-sabha-election-2019-sapna-choudhary-denied-to-join-congress-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपना का कांग्रेस में शामिल होने से इंकार, कहा- 'मैं कलाकार, किसी से कोई लेना-देना नहीं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपना का कांग्रेस में शामिल होने से इंकार, कहा- 'मैं कलाकार, किसी से कोई लेना-देना नहीं'
Sun, 24 Mar 2019 03:27 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 24 Mar 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
एक्ट्रेस सपना चौधरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणवी डांसर और गायक सपना चौधरी को लेकर शनिवार को खबर आई थी कि वह कांग्रेस में शामिल हो गईं हैं लेकिन एक दिन बाद ही सपना चौधरी ने इससे साफ इंकार करते हुए कहा कि मीडिया में चल रही खबरें फर्जी हैं और जिन तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है वह फर्जी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेरी राज बब्बर से कोई मुलाकात नहीं हुई है। सपना ने कहा कि भविष्य में भी मेरा चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। हरियाणवी डांसर और गायक सपना चौधरी को लेकर शनिवार को खबर आई थी कि वह कांग्रेस में शामिल हो गईं हैं लेकिन एक दिन बाद ही सपना चौधरी ने इससे साफ इंकार करते हुए कहा कि मीडिया में चल रही खबरें फर्जी हैं और जिन तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है वह फर्जी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेरी राज बब्बर से कोई मुलाकात नहीं हुई है। सपना ने कहा कि भविष्य में भी मेरा चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। प्रियंका गांधी से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि मेरी उनसे मुलाकात हुई थी और उन्होंने मुझसे अच्छे से बात की थी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार नहीं करने वाली हूं।
विज्ञापन
बता दें कि शनिवार को ही देशभर के मीडिया में इस तरह की खबर आई थी कि उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। खबरों में यह दावा भी किया गया था कि सपना ने दिल्ली में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर के घर पर उनसे मुलाकात की और कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। यह तस्वीर राजबब्बर के ट्विटर अकाउंट पर शेयर की गई है।
सपना चौधरी जी का कांग्रेस परिवार में स्वागत ! pic.twitter.com/I0yLHWTm0k
— Raj Babbar (@RajBabbarMP) March 23, 2019
इसके अलावा राज बब्बर से मिलने पहुंची सपना चौधरी से फॉर्म भरवाया गया था जिसकी तस्वीरें मीडिया चैनलों पर भी दिखाई जा रही हैं। हालांकि सपना चौधरी लगातार कांग्रेस में शामिल होने से इंकार कर रही है।
साथ ही यह बातें भी सामने आ रही थीं कि उन्हें मथुरा से बीजेपी की सांसद हेमा मालिनी के विरुद्ध मैदान में उतारा जाएगा। लेकिन आज ही वह मीडिया के सापने आईं और कहा कि उनकी राज बब्बर से मुलाकात नहीं हुई, अलब्बता प्रियंका गांधी से मुलाकात की बात को स्वीकारा।