{"_id":"5cce8a72bdec22072d1b82e8","slug":"lok-sabha-election-2019-delhi-cm-arvind-kejriwal-allegation-on-bjp-for-attack-on-road-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- मैं पहला ऐसा सीएम हूं जिसपर हुए हैं इतने हमले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- मैं पहला ऐसा सीएम हूं जिसपर हुए हैं इतने हमले
Sun, 05 May 2019 01:04 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 05 May 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
kejriwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को हुए हमले के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि ये बीते पांच साल में मुझ पर नौवां हमला था और मुख्यमंत्री बनने के बाद पांचवां। मुझे नहीं लगता कि भारत के इतिहास में किसी सीएम पर ऐसे हमले हुए हैं। देश में दिल्ली का मुख्यमंत्री अकेला मुख्यमंत्री है जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी विपक्षी दल भाजपा के हाथ में है। इस हमलावर को इसलिए भेजा गया, ये मैसेज देने की कोशिश की जा रही है देश को कि मोदीजी के खिलाफ जो भी बोलेगा इस देश के अंदर उसको बख्शा नहीं जाएगा। ये तानाशाही की निशानी है कि अपने खिलाफ हर आवाज को बंद कर दिया जाए।
उन्होंने आगे कहा कि एक मुख्यमंत्री पर हमला होता है और केंद्र सरकार कहती है कि उन्हें शिकायत नहीं मिली इसलिए कार्रवाई आगे बढ़ने में असमर्थ है। इस पर पीएम को इस्तीफा दे देना चाहिए। यह अरविंद केजरीवाल पर हमला नहीं है, यह दिल्ली के जनादेश पर हमला है।
विज्ञापन
हालांकि, दिल्ली पुलिस का कहना है कि मुख्यमंत्री के कड़े एतराज की वजह से रोड शो के दौरान सुरक्षाकर्मी अपना घेरा नहीं बना पाते। सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि जेड श्रेणी में 22 जवानों का एक सुरक्षा कवच रहता है। इसमें 4 या 5 एनएसजी कमांडो और पुलिस अधिकारी शामिल होते हैं। मुख्यमंत्री के वाहन को आगे व पीछे से एस्कॉर्ट किया जाता है। सबसे आगे पायलट गाड़ी चलती है। सामान्य तौर पर केजरीवाल के साथ 15 पुलिसकर्मी होते हैं। लेकिन भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रमों में पुलिस बल बढ़ा दिया जाता है।
विज्ञापन
Delhi CM: This was 9th attack on me in last 5 yrs & 5th attack after becoming CM. I don't think in India's history there has been such attacks on any CM. In this country Delhi CM is the only only CM whose security's responsibility is in the hands of opposition party that is BJP. pic.twitter.com/jPwGTuroDY
— ANI (@ANI) May 5, 2019विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि एक मुख्यमंत्री पर हमला होता है और केंद्र सरकार कहती है कि उन्हें शिकायत नहीं मिली इसलिए कार्रवाई आगे बढ़ने में असमर्थ है। इस पर पीएम को इस्तीफा दे देना चाहिए। यह अरविंद केजरीवाल पर हमला नहीं है, यह दिल्ली के जनादेश पर हमला है।
विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal: A Chief Minister was attacked and the Central govt says, 'didn't receive the complaint, unable to move ahead with further proceedings, the PM should resign over it. It's not an attack on Arvind Kejriwal, it is an attack on Delhi's mandate. pic.twitter.com/RsUlRFhlVn
— ANI (@ANI) May 5, 2019