फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Chunav Result 2019: Congress got more vote in Muslim Area in Delhi, AAP on third Position

मुस्लिम वोटों में कांग्रेस ने लगाई बड़ी सेंध, आठों मुस्लिम बहुल विधानसभा सीटों पर आप तीसरे नंबर पर

Sat, 25 May 2019 05:57 AM IST
देव कश्यप परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 25 May 2019 05:57 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav Result 2019: Congress got more vote in Muslim Area in Delhi, AAP on third Position
आप, कांग्रेस, बीजेपी - फोटो : सोशल मीडिया

लोकसभा चुनाव में भले ही राजधानी में मतदान कम हुआ हो, लेकिन मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में जबरदस्त मतदान हुआ था। इन विधानसभा क्षेत्रों में 68 फीसदी से भी ज्यादा मतदान देखने को मिला था। सियासी गलियारों में भी अल्पसंख्यक मतों को लेकर तरह तरह के कयास भी लगाए जा रहे थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तो यहां तक कह दिया था कि मुस्लिम वोट कांग्रेस में चले गए। चुनाव आयोग के आंकड़ों इस दावे की सच्चाई भी पता चली। दिल्ली में 8 मुस्लिम बहुल विधानसभा क्षेत्र माने जाते हैं, जिनमें से पांच क्षेत्रों में कांग्रेस का जबरदस्त दबदबा देखने को मिला। जबकि दो क्षेत्रों में भाजपा को बढ़त मिली, लेकिन सभी मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन तीसरे नंबर पर ही रहा। 

विज्ञापन

दिल्ली की आठ मुस्लिम बहुल विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को सर्वाधिक 4,10,107 मत मिले। जबकि भाजपा को कांग्रेस की तुलना में 30252 वोट कम मिले। भाजपा को इन सभी सीटों पर कुल वोट 379855 वोट मिला। जबकि तीसरे नंबर पर रही आम आदमी पार्टी को 133,737 वोट के साथ करारा झटका लगा है। 
विज्ञापन


उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की बाबरपुर विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस की जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। यहां भाजपा को कांग्रेस से करीब 600 वोट ज्यादा मिला है। इस सीट पर कांग्रेस की प्रत्याशी शीला दीक्षित को 57227 तो भाजपा के मनोज तिवारी को 57827 वोट मिला। जबकि चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र की बल्लीमारान, चांदनी चौक, मटिया महल के अलावा पूर्वी दिल्ली लोकसभा की ओखला और उत्तर पूर्वी दिल्ली की सीलमपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस को सबसे ज्यादा वोट मिला है। वहीं भाजपा को पूर्वी दिल्ली की त्रिलोकपुरी और उत्तर पूर्वी की मुस्तफाबाद विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा वोट मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम बहुल विधानसभा सीटें :
विधानसभा कुल वोट (फीसदी में) भाजपा  आप  कांग्रेस
बल्लीमारान 68.3 33723 8306 49036
चांदनी चौक 59.9  28754 9152 33440
मटिया महल 66.9 20224 6787 52669 
बाबरपुर 62.1 57827 12564 57227
मुस्तफाबाद  65.2 73501 17803 69803
सीलमपुर  65.5 36773 10091 64382
ओखला 54.82 55170   43921 60838
त्रिलोकपुरी 65.36  73883 25113 22712

सभी मुस्लिम बहुल सीटों पर पार्टी स्तरीय कुल वोट
पार्टी          कुल वोट        
कांग्रेस        4,10,107
भाजपा        3,79,855
आप          1,33,737

कांग्रेस और भाजपा में अंतर : 30,252 वोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed