फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Chunav 2019: For Result to wait for Delhiites due to Extra time to count VVPAT slips

लोस चुनाव 2019: परिणाम के लिए दिल्लीवासियों करना पड़ेगा इंतजार

Tue, 21 May 2019 06:22 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 21 May 2019 06:22 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: For Result to wait for Delhiites due to Extra time to count VVPAT slips
प्रतीकात्मक तस्वीर

लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सात संसदीय सीटों पर डाले गए 85 लाख मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी। वीवीपैट की पर्चियों की पांच राउंड में होने वाली गिनती की वजह से मतगणना में पांच से छह घंटे तक का अतिरिक्त समय लगेगा। ईवीएम के मतों की गिनती के बाद ही वीवीपैट की पर्चियों की गिनती शुरू होगी। आशंका है कि चुनाव परिणाम की घोषण देर रात तक होगी। यदि ज्यादा देर हुई तो परिणाम की घोषण अगले दिन भी हो सकती है।

विज्ञापन


सभी सीटों के लिए अलग-अलग केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर मतगणना के लिए 4 से 5 हजार कर्मियों की ड्यूटी लगेगी, ताकि चुनाव परिणाम में किसी तरह की त्रुटि न रहे। सैनिकों के पोस्टल बैलेट की गणना भी साथ-साथ होगी। ईवीएम की सेंट्रल यूनिट और पोस्टल बैलेट की गणना के बाद वीवीपैट की पर्चियों की गिनती शुरू होगी। सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से पांच-पांच वीवीपैट की गिनती की जाएगी। सभी केंद्रों पर मीडिया सेंटर भी बनाया जाएगा। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। तीन स्तरीय सुरक्षा में दिल्ली पुलिस और अर्द्घसैनिक बलों की तैनाती रहेगी। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। 
विज्ञापन


86 लाख मतों की होगी गिनती 
दिल्ली की सात संसदीय सीटों के लिए 13819 बूथों पर किए गए वोट की गिनती के लिए पूरी तैयारी हो चुकी है। सातों सीटों पर कुल करीब 85 लाख से अधिक वोट डाले गए। इनकी गिनती में 12 घंटे से इससे अधिक भी समय लग सकता है। 12 मई को मॉक पोल के दौरान चांदनी चौक के एक बूथ पर हुई चूक के बाद चुनाव अधिकारियों को मतगणना में सभी पहलुओं का ध्यान रखने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

क्यूआर कोड के जरिये होगा मिलान

सैन्य सेवाओं में कार्यरत मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम (ईटीपीबीएस) के जरिये पोस्टल बैलेट भेजे गए। मतगणना शुरू होने से पहले प्राप्त होने वाले पोस्टल बैलेट की भी गिनती होगी। ऐसे पोस्टल बैलेट की गिनती में भी अतिरिक्त समय लगेगा। क्योंकि, मतदाताओं की प्रमाणिकता के लिए भरे गए तीन फॉर्म का क्यूआर कोड की मदद से मिलान किया जाएगा। यदि किसी तरह की कमी पाई गई तो इन्हें निरस्त भी किया जा सकता है। 

इस बार वीवीपैट की पर्चियों की गिनती के कारण अधिक समय लगेगा। कोशिश है कि परिणाम पूरी तरह सटीक और निष्पक्ष हो। मतगणना परिणाम की घोषणा रात तक होने की उम्मीद है। यदि इससे भी अधिक देरी होती है तो अगले दिन परिणाम की घोषणा की जाए। -डॉ. रणबीर सिंह, मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed