फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Arvind Kejriwal says Priyanka Gandhi wasting her time in Delhi Election

केजरीवाल ने कांग्रेस पर किया हमला, बोले- दिल्ली में अपना वक्त बर्बाद कर रहीं प्रियंका गांधी 

Thu, 09 May 2019 05:58 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 09 May 2019 05:58 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Arvind Kejriwal says Priyanka Gandhi wasting her time in Delhi Election
पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर जानकारी देते अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के चुनावी रण में प्रियंका गांधी के उतरते ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरवाल ने उन पर हमला बोला है। बुधवार को केजरीवाल ने कहा कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश व दिल्ली में चुनाव प्रचार कर सिर्फ अपना वक्त बर्बाद कर रही हैं। यही नहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगाए कि अपने भाई व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी उन राज्यों में प्रचार करने से बच रही हैं, जहां कांग्रेस की सीधी टक्कर भाजपा से है।

विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में अरविंद केजरीवाल ने मीडिया के कांग्रेस से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए कहा कि प्रियंका गांधी अपना समय खराब कर रही है। वह राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में प्रचार करने क्यों नहीं जातीं? उत्तर प्रदेश में वह सपा-बसपा गठबंधन के विरोध मे रैली कर रही हैं, जबकि दिल्ली में आप के। 
विज्ञापन


शीला के सारे वादे फर्जी 
अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर हमला बोलते हुए कहा कि शीला दीक्षित के दिल्ली के विकास से जुड़े सारे वादे फर्जी हैं। कच्ची कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए उन्होंने 15 सालों में कुछ भी नहीं किया। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन न पाने के लिए कांग्रेस नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिसोदिया ने राजीव गांधी पर हमले को बताया गलत
दूसरी तरफ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर भाजपा के हमले को गलत बताया। उन्होंने कहा कि हमें इस बात का सम्मान करना चाहिए कि एक आदमी ने देश के लिए अपनी जान दी है। उनके ऊपर पूर्व में जो भी आरोप लगे हों, उनकी जांच कराइए, लेकिन इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि हर प्रधानमंत्री का अपना एक सम्मान रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed