फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha candidates spent less than 50 percent ammount in election

चुनाव प्रचार में 50 फीसदी भी नहीं खर्च कर पाए नेताजी!

Wed, 09 Apr 2014 09:41 PM IST
Updated Wed, 09 Apr 2014 09:41 PM IST
विज्ञापन
lok sabha candidates spent less than 50 percent ammount in election

गौतमबुद्घ नगर लोकसभा सीट के सभी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार के दौरान होने वाले खर्च का ब्यौरा निर्वाचन विभाग को सौंप दिया है।

विज्ञापन


चुनाव आयोग के डर से प्रत्याशियों के चुनावी खर्च की रफ्तार धीमी ही रही। जिसका असर चुनाव प्रचार से लेकर प्रत्याशी के हर काम में भी देखने को मिला।

बता दें कि इस बार चुनाव आयोग ने चुनावी खर्च की सीमा को बढ़ाकर 70 लाख रुपये कर दिया था। लेकिन गौतमबुद्घ नगर के प्रत्याशियों ने आयोग को जो आंकड़ा बताया है वह वाकई चौंकाने वाला है।

सपा उम्मीदवार सबसे आगे

lok sabha candidates spent less than 50 percent ammount in election

आयोग की सख्ती के डर से इस सीट का कोई भी प्रत्याशी निर्धारित राशि का 50 प्रतिशत भी नहीं खर्च कर पाया है। बड़ी पार्टियों में खर्च के मामले में सपा प्रत्याशी सबसे आगे व AAP प्रत्याशी सबसे पीछे रहे हैं।

सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने मतदान होने से पहले ही चुनावी खर्च का पूरा ब्यौरा निर्वाचन विभाग को सौंप दिया है। जिसमें सपा प्रत्याशी नरेन्द्र भाटी ने 24 लाख 93 हजार 689 रुपये खर्च कर सबसे आगे हैं।

वहीं भाजपा के प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा 24 लाख 5 हजार 587 रुपये खर्च कर दूसरे स्थान पर हैं। बसपा प्रत्याशी सतीश अवाना ने 15 लाख 71 हजार 535 रुपये खर्च किए हैं। जबकि AAP के प्रत्याशी ने 15 लाख रुपये के करीब खर्चा दर्शाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग ने बताया तोमर का खर्च

lok sabha candidates spent less than 50 percent ammount in election

कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे रमेश चंद तोमर चुनावी खर्च का ब्यौरा दिए बिना ही भाजपा में शामिल हो गए थे।

हालांकि निर्वाचन विभाग ने कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन दाखिल करने से लेकर भाजपा में शामिल होने तक का खर्च करीब 12 लाख 51 हजार रुपये तय किया है। निर्वाचन विभाग ने इस चुनावी खर्च को उनके खाते में डाल कर नोटिस थमा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed