फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lockdown : two policemen injured including police officer in Stone pelting

लॉकडाउन का उल्लंघन करने से रोकने पर पथराव, दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी चोटिल

Thu, 26 Mar 2020 01:25 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, रबूपुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, रबूपुरा Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 26 Mar 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
lockdown : two policemen injured including police officer in Stone pelting
लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे युवकों को फटकार लगाने पर लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। जिसमें दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। पुलिस ने पथराव करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जानकारी के मुताबिक कस्बे के मोहल्ला कुरैशियान में बुधवार सुबह पुलिस गश्त कर रही थी। वहां करीब सात आठ युवक सड़क किनारे बैठकर बातचीत कर रहे थे। 
विज्ञापन


पुलिस के फटकारने पर उनमें से ज्यादातर युवक वहां से चले गए। हालांकि एक युवक पुलिस से बहस करने लगा। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर एक युवक को गाड़ी में बैठा लिया। इसी बीच महिलाएं और युवक के परिजनों ने पुलिस से अभद्रता की और जबरन उन्हें छुड़ा लिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि परिजनों समेत अन्य ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। जिसमें दरोगा राजवीर सिंह और एक अन्य पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। 
सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन आरोपी तब तक भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed