फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lockdown proving tragic to animals demand for opening clinics

कोरोनाः लॉकडाउन से बेजुबानों पर आई आफत, पशु क्लीनिक खोलने की मांग

Wed, 01 Apr 2020 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 01 Apr 2020 06:31 AM IST
विज्ञापन
lockdown proving tragic to animals demand for opening clinics
इनका भी है बुरा हाल... - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के बाद इंसान ही नहीं बल्कि बेजुबानों का जीवन भी प्रभावित हुआ है। इसमें पालतू पशुओं से लेकर लावारिस पशु भी शामिल हैं। इन्हें खाना न मिलने से जीवन का संकट खड़ा हो गया है। 

विज्ञापन


लॉकडाउन होने से आवाजाही बंद है और सड़क पर घूमने वाले बंदर, कुत्ते, बिल्ली व गायों समेत अन्य पशुओं को खाना नहीं मिल रहा है क्योंकि पहले लोग घरों से निकलकर इन तक भोजन पहुंचाते थे। 
विज्ञापन


दुकानों पर नहीं पहुँच रहा पशुओं का खाना
लॉकडाउन लागू होने से पशुओं के खाने की दुकानों पर आपूर्ति प्रभावित हुई है और दुकानों पर पिछला स्टॉक खत्म हो गया है। ऐसे में पालतू पशुओं के सामने भी खाने की परेशानी है। शाहदरा स्थित पशुओं के खाने की दुकान चलाने वाले गोपाल ने बताया कि सप्लाई बंद है और ग्राहकों के फोन आने के बावजूद भी उन तक खाना नहीं पहुंचा पा रहे हैं। वहीं, पशु प्रेमी भी अपने पशुओं को लेकर खासा चिंतित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य पशु प्रेमी आदित्य ने बताया कि उनके पास रॉटविलर प्रजाति का कुत्ता है जो शुरू से ही बाहर के खाने पर निर्भर है। ऐसे में अब उनके पास बाहर के खाने का कम ही स्टॉक बचा है। इस वजह से उन्हें चिंता है कि स्टॉक स्टॉक खत्म होने के बाद वह अपने कुत्ते को क्या खिलाएंगे। ऐसे में लोगों की मांग है कि जिस प्रकार सरकार ने इंसानों के लिए  खाने पीने की वस्तुओं की आपूर्ति चालू रखी है, उसी तरह पशुओं के खाने की सप्लाई भी नहीं रुकनी चाहिए।  


पशु क्लीनिक बंद होने से और बढ़ी मुश्किल
वर्षों से लावारिस कुत्तों को भोजन देने वाली नेहा खन्ना ने बताया कि लॉकडाउन के बाद पशुओं का क्लीनिक भी बंद हो गया है। ऐसे में बीमार पशुओं को जरूरी दवा तक नहीं दी जा रही है। वहीं, पशु क्लीनिक भी नहीं खुल रहे हैं। इस वजह से इन बेजुबानों का इलाज प्रभावित हो रहा है। नेहा ने कहा कि सरकार को पशु क्लीनिक को खोलना चाहिए जिससे किसी बेजुबान की जान न जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed