फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lockdown not followed in JNU even after warning

चेतावानी के बाद भी जेएनयू में उड़ रहीं लॉकडाउन की धज्जियां 

Sun, 19 Apr 2020 05:33 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sun, 19 Apr 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
Lockdown not followed in JNU even after warning
JNU
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन की चेतावनी के बाद भी लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जेएनयू प्रशासन ने सर्कुलर जारी कर दूसरी बार छात्रों, शिक्षकों और कर्मियों को लॉकडाउन ना तोड़ने की चेतावनी दी है। इससे पहले भी जेएनयू प्रशासन चेतावनी दे चुका है जिसके बाद एक एफआईआर दर्ज हुई थी। अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि यदि कोई लॉकडाउन तोड़ता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

 
रजिस्ट्रार प्रो प्रमोद कुमार की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि जरूरी सेवाओं के नाम पर कैंपस और मार्केट में घूमने की सूचना मिल रही है। हॉस्टल में भी विद्यार्थी एक-दूसरे के कमरे में जा रहे हैं। यदि किसी को सिक्योरिटी रोकती है तो उनके साथ हाथापाई और अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान घर और हॉस्टल से निकलने पर रोक है, पर इसका पालन नहीं हो रहा। प्रशासन सभी से आग्रह करता है कि घर का जरूरी सामान लेने एक सदस्य ही बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed