फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lockdown: Delhi Police arrested its ASI for liquor smuggling recovered 29 cases of illegal liquor

लॉकडाउन: शराब तस्करी में दिल्ली पुलिस ने अपने एएसआई को किया गिरफ्तार, 29 अवैध शराब की पेटी बरामद

Mon, 06 Apr 2020 10:33 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 06 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: Delhi Police arrested its ASI for liquor smuggling recovered 29 cases of illegal liquor
सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में अपने ही एक एएसआई को सोमवार को गिरफ्तार किया। पश्चिम विहार वेस्ट थाने में तैनात एएसआई वर्दी की आड़ में हरियाणा से अवैध शराब की तस्करी कर रहा था। आरोपी की पहचान सेक्टर-14, रोहतक, हरियाणा निवासी जगजीत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से लग्जरी एसयूवी कार, सैलटॉस व 29 पेटी शराब बरामद की है। उसने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में शराब तस्करों को महंगे दामों पर बेचने की मंशा से हरियाणा से लाया था। दिल्ली पुलिस ने आरोपी एएसआई जगजीत को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सोमवार सुबह नांगलोई थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि रोहतक रोड से अवैध शराब की बड़ी खेप दिल्ली लाई जाएगी। पुलिस ने सूरजमल स्टेडियम के सामने पीरागढ़ी की ओर जाने वाली सड़क पर वाहनों की जांच शुरू कर दी। सुबह करीब 6.45 बजे हरियाणा नंबर की एसयूवी गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका गया। गाड़ी रोकते ही कार चला रहे एएसआई जगजीत ने अपना परिचय देते हुए जाने की बात की।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने जब उसकी कार की तलाशी लेने की बात की तो वह आनाकानी करने लगा। कार की तलाशी ली गई तो डिक्की और चालक सीट के नीचे से 29 पेटी शराब बरामद हुई। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह शराब रोहतक लाया है और दिल्ली में तस्करों को देनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed