फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lockdown again in gurugram speculated but corona health report suggest its not needed

गुरुग्राम में लॉकडाउन लगने के कितने है आसार, समझिए इन बातों से

Thu, 25 Jun 2020 11:13 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क,गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क,गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 25 Jun 2020 11:13 AM IST
सार

- मुख्यमंत्री ने जिले के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
- इसी सप्ताह बैठक में लिया जा सकता है फैसला
- कुल संक्रमितों की संख्या 4762, अब तक 2876 स्वस्थ
- 60 फीसदी 2876 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1811 मरीज उपचाराधीन हैं

विज्ञापन
Lockdown again in gurugram speculated but corona health report suggest its not needed
फाइल फोटो - फोटो : शुभम बंसल

विस्तार

गुरुग्राम में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए एक बार फिर जिले में लॉकडाउन किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने जिले से इसकी रिपोर्ट मांगी है। पिछले दिनों गुरुग्राम दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने इस संदर्भ में जिले के अधिकारियों समेत मुख्य सचिव से भी विचार-विमर्श किया था। इस पर अंतिम फैसला इसी सप्ताह होने वाली बैठक में लिया जा सकता है।

विज्ञापन


हालांकि जब यह रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया था तब गुरुग्राम की रिकवरी रेट 18 फीसदी पर पहुंच गई थी, वहीं अब यह बढ़कर 60 फीसदी हो गया। जिसके बाद यह माना जा रहा है कि जिले में लॉकडाउन शायद ही लगे।
विज्ञापन


सीएम ने गुरुग्राम दौरे पर रिपोर्ट देने को कहा था, तब यहां हालत थी खराब
हरियाणा सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुरुग्राम दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक बार फिर लॉकडाउन करने के संकेत दिए थे। यह लॉकडाउन गुरुग्राम जिले में किया जाना था। इसके प्रभाव को लेकर अधिकारियों से भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में चर्चा हुई कि लॉकडाउन लगाने से कोरोना मरीजों की संख्या में कुछ खास असर नहीं पड़ेगा। जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। ऐसे में लॉकडाउन की जरूरत नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉकडाउन करने से पटरी पर लौट रही जिंदगी वापस बेपटरी हो जाएगी। पहले ही उद्योगों पर इसका काफी असर पड़ चुका है, लोग बेरोजगार हो गए हैं। इसमें आला अधिकारियों ने यह भी सुझाव दिया कि केवल उन्हीं क्षेत्रों में सख्ती करते हुए लॉकडाउन अथवा कर्फ्यू जैसे हालात कर दिए जाएं जिन्हें हॉटस्पॉट जोन बनाया गया है। इसके साथ ही मास्क न लगाने वालों व सामाजिक दूरी न बरकरार रखने वालों के खिलाफ सख्ती की जाए तो इसे नियंत्रित किया जा सकता है।

 उन्होंने बताया कि इस बारे में मुख्य सचिव समेत अन्य आला अधिकारियों ने इसकी एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली है। इस सप्ताह मुख्यमंत्री के साथ होने वाली बैठक में इस पर चर्चा की जाएगी जिसके बाद लॉकडाउन किए जाने पर फैसला लिया जाएगा।

जिले में 60 फीसदी संक्रमित हुए स्वस्थ

गुरुग्राम में जिले में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने का अनुपात लगातार बढ़ रहा है। इसी क्रम में बुधवार को 133 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया, जबकि 117 नए मरीज सामने आए। वहीं, 6 मरीजों की मौत भी हो गई। अब जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 4762 हो गई है। अब जिले में मरीजों के स्वस्थ होने का अनुपात बढ़ गया है। बुधवार को भी जिले में 133 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया, जिसके बाद अब 60 फीसदी 2876 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1811 मरीज उपचाराधीन हैं। 

उपचाराधीन 1811 मरीजों में से 68 फीसदी होम आइसोलेट हैं। पिछले 10 दिन में मरीजों के स्वस्थ होने का अनुपात 100 फीसदी से ज्यादा रहा है। पिछले 11 दिन में 1637 नए मरीज आए तो 1716 मरीज स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रैपिड एंटीजन डिटेक्शन टेस्ट भी शुरू कर दिया गया है, जिसके बाद अब कंटेनमेंट जोन में भी तेजी से मरीजों की पहचान संभव होगी। 

अब तक के सबसे ज्यादा लोगों ने लिए नमूने
निजी लैब में जांच शुल्क कम होने के बाद अब जिले में कोरोना की जांच के लिए लोग खुद ही आगे आ रहे हैं, यही वजह है कि निजी लैब में जांच कराने वालों की संख्या में खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसी क्रम में बुधवार को अब तक के एक दिन में सबसे ज्यादा 1083 लोगों से नमूने लिए गए, जिसमें से 767 नमूने सिर्फ निजी लैब में भेजे गए। वहीं, 316 नमूने शासकीय लैब में भेजे गए। इसी के साथ अब जिले में कोविड-19 की जांच कराने वालों की संख्या भी बढ़कर 25790 हो चुकी है, जिसमें से 19945 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 4762 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कुल उपचाराधीन मरीजों में से 1234 होम आइसोलेट हैं, 85 मरीज कोविड अस्पताल और 424 मरीज कोविड हेल्थ सेंटर में उपचाराधीन हैं। वहीं, 68 मरीज जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed