फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lockdown 3.0 first day in delhi UP HP punjab haryana liquor shop opened in red orange green zone

लॉकडाउन 3.0 का पहला दिन: शराब की दुकानें रहीं गुलजार, जानिए राज्यों व शहरों का हाल  

Mon, 04 May 2020 09:21 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 04 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
lockdown 3.0 first day in delhi UP HP punjab haryana liquor shop opened in red orange green zone
लॉकडाउन 3.0 में छूट के बाद शराब की दुकान के बाहर लगी भीड़।

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर देश में लॉकडाउन का तीसरा चरण आज यानी चार मई से शुरू हुआ। हालांकि इस चरण में जिलों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा गया है और इसी के आधार पर छूट दी गई है। ऑरेंज और ग्रीन जोन में सीमित स्टाफ के साथ कार्यालय खोलने की भी अनुमति मिली। थोड़ी बहुत आवाजाही की भी छूट दी गई। राजधानी दिल्ली में तो एक जगह ट्रैफिक जाम भी लग गया।  

विज्ञापन


वहीं, इस चरण में पूरे देश में शराब की दुकानें खोलने की इजाजत भी दी गई। इस फैसले के साथ हर नियम टूट गया। कहीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ीं तो कहीं लोग बिना मास्क के ही नजर आए। तकरीबन हर जगह दुकान के बाहर जरूरत से अधिक लोग उमड़ आए। कहीं कहीं तो पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। जिन्हें मौका मिला वे पेटी भर भर के शराब ले गए, कई लोग मायूस ही लौट गए। इस दौरान कैसा था विभिन्न राज्यों व शहरों का नजारा जानिए।  
विज्ञापन


दिल्लीः शराब की दुकानें खुलते ही उमड़ा सैलाब 

लॉकडाउन के तीसरे चरण में दिल्ली समेत पूरे देश में भी कुछ चुनिंदा जगहों पर शराब की दुकानें खुलीं, लेकिन यहां उमड़ी भीड़ ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दीं। सभी नियम तार-तार हो गए। हालात को काबू करने के लिए पुलिस को कई स्थानों पर बल प्रयोग करना पड़ा। स्थिति खराब होती देख कुछ घंटों बाद ही कई दुकानों को बंद कराना पड़ा। इस मामले पर भाजपा ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा। पूरी खबर पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश 

लखनऊ में शराब की दुकानें खुलते ही लग गई भीड़ 

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए देश में लगाए गए लॉकडाउन के तीसरे चरण में कुछ छूट मिलने पर सड़कों पर चहल-पहल दिखी। शर्तों के साथ दुकानें व ऑफिस खोलने की भी अनुमति दी गई जिससे साथ ही व्यावसायिक गतिविधियां भी शुरू हो गई हैं। वहीं, शाम सात बजे तक शराब की दुकानें खोलने की भी छूट दी गई। इससे सोमवार सुबह से ही शराब की दुकानों के बाहर लंबी लाइनें लग गईं। कई जगहों पर तो लोग दुकानें खुलने से पहले ही लाइन में लग गए थे। पूरी खबर पढ़ें


गोरखपुर  
गोरखपुर में सोमवार सुबह जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन ने शराब के ठेके खोलने का आदेश दे दिया। यह आदेश मिलते ही शहर की कई मॉडल शॉप खुल गए हैं और खरीदारों की लंबी लाइन लग गई है। आइए हम आपको तस्वीरों में दिखाते हैं शहर का हाल। 

वाराणसी
लॉकडाउन के तीसरे चरण में काशीवासियों को राहत मिली। जिला प्रशासन के फैसले के अनुसार सोमवार से जिले में शहरी और ग्रामीण इलाके में जरूरत की सभी दुकानें खुलीं। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सभी दुकानें खोलने की अनुमति मिली है। इस दौरान शराब की दुकानें खोलने की भी छूट दी गई। पूरी खबर पढ़ें

बिजनौर
उत्तर प्रदेश में शासन के आदेश पर बिजनौर जनपद में शराब की दुकान खुलते ही ग्राहकों की लंबी लाइन लग गई। हालत ये हो गई कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हुआ। शराब की दुकानों पर भीड़ को देखकर प्रशासन ने दुकानें बंद करा दी। इससे मदिरा प्रेमियों को झटका लगा और वे मायूस ही अपने घरों को लौट गए।  पूरी खबर पढ़ें

कानपुर 

लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू हो चुका है। तीसरे चरण में कुछ चीजों के लिए छूट दी गई। शराब की दुकानें खुलीं। यूपी के कई शहरों में सोमवार को लॉकडाउन का पूर्णतया पालन हुआ तो कई जगहों पर उल्लंघन भी हुआ। कानपुर देहात में शराब ठेकों पर पहले दिन ही हुजूम उमड़ा। यहां भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां चलानी पड़ी। 
पूरी खबर पढ़ें
 

उत्तराखंड  

देहरादून  
कोरोना वायरस लॉकडाउन थ्री के पहले दिन दुकानों और बाजार में सोशल डिस्टेंस की जमकर धजिज्यां उड़ाई गईं। सरकारी ऑफिस खुले, यहां सीमित संख्या में कर्मचारी पहुंच और अपना काम किया। राजधानी देहरादून में आज अन्य जरूरी सामान की दुकानों की जगह शराब की दुकानों के बाहर लोंगों की लंबी लाइन लगी दिखी। हालांकि यहां सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया गया।  पूरी खबर पढ़ें

हल्द्वानी 

लॉकडाउन के बीच शराब की दुकानें खोलने का आदेश जारी होने के बाद सोमवार को हल्द्वानी में शराब की दुकान खुली। दुकान खुलने की सूचना मिलने पर लोग सुबह ही दुकानों पर पहुंच गए। भीड़ अधिक होने से लोगों को यहां लाइन में खड़ा होना पड़ा। नैनीताल रोड पर शराब की दुकान के बाहर दोनों तरफ लाइन लगने से जाम लग गया। पुलिस ने लोगों को सड़क किनारे खड़ा कर जाम खुलवाया। पूरी खबर पढ़ें 

हिमाचल प्रदेश 
हिमाचल में केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार कुछ और रियायतों के साथ आज से कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन-3.0 शुरू हो गया। इसमें लॉकडाउन और कर्फ्यू में छूट अब पांच घंटे दी गई है। प्रदेश में आज से पांच घंटे की कर्फ्यू में छूट के बाद भी दवा की दुकानें खुली रहेंगी। मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची ने केंद्र के निर्देशों के बाद राज्य के लिए आदेश जारी कर दिए। पूरी खबर पढ़ें 



जम्मू और कश्मीर
जम्मू और कश्मीर में लॉकडाउन-3 के लिए एसओपी जारी की गई। एसओपी लॉकडाउन की अवधि तक प्रभावी रहेगी। इसके तहत सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, जिम, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, स्वीमिंग पूल, पार्क, थियेटर, बार, शराब की दुकानें, रेस्टोरेंट, स्पा, सैलून और पार्लर नहीं खुले। सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और कोचिंग संस्थान बंद रहे। ऑनलाइन और दूरस्थ शिक्षा को अनुमति होगी। धार्मिक स्थल बंद रहेंगे और धार्मिक के साथ-साथ सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक गतिविधियां नहीं होंगी। पूरी खबर पढ़ें 

पंजाब
चंडीगढ़ में सोमवार से कर्फ्यू हट गया और पहले ही दिन शराब के ठेके के बाहर लंबी लाइन नजर आईं। सेक्टर 21 में यह नजारा देखने को मिला। सुबह 9 बजे ही दुकान के बाहर सोशल डिस्टेंसिग के साथ तीन अलग-अलग लाइन भी लग गई। अचानक भीड़ बढ़ती देखकर हंगामा होने लगा तो दुकानदार ने तत्काल शटर बंद कर दिया। पूरी खबर पढ़ें

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed