Hindi News
›
Photo Gallery
›
Delhi
›
Delhi NCR News
›
Delhi liquor shop open after one month long queue outside shops social distancing rules broken police lathi charge wine shops shuts
{"_id":"5eb021f08ebc3e90955a6dd5","slug":"delhi-liquor-shop-open-after-one-month-long-queue-outside-shops-social-distancing-rules-broken-police-lathi-charge-wine-shops-shuts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः शराब की दुकानें खुलते ही उमड़ा सैलाब, एक-दूसरे पर टूटे लोग, सभी नियम तार-तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः शराब की दुकानें खुलते ही उमड़ा सैलाब, एक-दूसरे पर टूटे लोग, सभी नियम तार-तार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 04 May 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 14
शराब की दुकानों के बाहर भीड़
- फोटो : विवेक निगम/जी पाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लॉकडाउन के तीसरे चरण में दिल्ली समेत पूरे देश में भी कुछ चुनिंदा जगहों पर शराब की दुकानें खुलीं, लेकिन यहां उमड़ी भीड़ ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दीं। सभी नियम तार-तार हो गए। हालात को काबू करने के लिए पुलिस को कई स्थानों पर बल प्रयोग करना पड़ा। स्थिति खराब होती देख कुछ घंटों बाद ही कई दुकानों को बंद कराना पड़ा। इस मामले पर भाजपा ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा।
2 of 14
liquor shop open
- फोटो : विवेक निगम
सोमवार को दिल्ली में 100 से अधिक शराब की दुकानें खुलीं। सुबह का नजारा ऐसा था कि लोग दूध लेने की जगह शराब की दुकानों पर दिखाई दिए। मुखर्जी नगर, मौजपुर, दिलशाद गार्डन, माल रोड, दरियागंज समेत सभी जगहों की शराब की दुकान पर भारी भीड़ उमड़ गई। लंबे समय बाद दुकानें खुलने को लेकर लोग इस कदर उत्साहित थे कि सुबह ही घरों से निकल पड़े।
3 of 14
liquor shop open
- फोटो : विवेक निगम
सुबह 8 बजे शराब की दुकानों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। दुकान खुलते ही ऐसा लगा कि शराब खरीदने वाले लोग दुकान के भीतर ही प्रवेश कर जाएंगे। सभी दुकानों के बाहर अफरातफरी का माहौल था। इस भीड़ के बीच जिसे भी शराब की बोतल मिल गई तो उसकी खुशी का ठिकाना न रहा। कई लोगों को तो शराब की जगह पुलिस के डंडे भी खाने पड़े और दुकान बंद होने पर निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 14
liquor shop open
- फोटो : विवेक निगम
भीड़ ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दी तो पुलिस को लक्ष्मीनगर मेट्रो स्टेशन के समीप दुकान पर बल प्रयोग करना पड़ा। कई बार भीड़ को खदेड़ा भी गया, लेकिन लोग नहीं माने तो दुकान बंद करा दी गई।
विज्ञापन
5 of 14
liquor shop open
- फोटो : विवेक निगम
इसी तरह दिलशाद गार्डन के नजदीक शराब की दुकान का नजारा था। यह स्थिति तब है जब कोरोना वायरस की वजह से हजारों लोग संक्रमित हैं। शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति इस शर्त पर दी है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा। साथ ही हर व्यक्ति मास्क लगाकर बाहर निकलेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।